मनीषा कोइराला की शादी के 6 महीने बाद ही पति बना था 'दुश्मन', फिर इस वजह से हुआ तलाक, कैंसर से भी लड़ी जंग

Manisha Koirala Love Life: बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस हैं। न्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं इन दिनों वह अपनी वेब सीरीज हीरामंडी को लेकर खूब चर्चा में हैं। जो कि 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। ऐसे में आज हम उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प खुलासे करेंगे।

मनीषा कोइराला ने 1991 में आई फिल्म 'सौदागर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इसके बाद उनका कई बॉलीवुड एक्टर्स के साथ नाम जुड़ा लेकिन उन्होंने साल 2010 में बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी कर ली। हालांकि शादी के महज दो साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।

Manisha koirala

दरअसल, मनीषा और सम्राट दहल की बातचीत फेसबुक से शुरू हुई थी और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया। दोनों की शादी रीति-रिवाजों के साथ काठमांडू में हुई थी। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के 6 महीने बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी थी। दोनों के बीच इतने ज्यादा झगड़े बढ़ गए थे कि एक्ट्रेस ने पति को ही दुश्मन बना लिया था।

मनीषा कोइराला ने अपने एक्स पति सम्राट दहल पर गई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा था कि, ''पति उनका सबसे बड़ा दुश्मन है। वो कभी सोच भी नहीं सकती हैं कि कोई इंसान अपनी पत्नी के लिए इतना बुरा हो सकता है।'' इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी पति से अलग होने की खबर शेयर की थी लेकिन बाद में ये पोस्ट डिलीट कर दिया था। इसके बाद साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया था।

इस रिश्ते की वजह से मनीषा कोइराला बुरी तरह टूट चुकी थीं। एक तरफ जहां उनका तलाक हुआ था तो वहीं दूसरी तरफ धीरे-धीरे मनीषा बीमार पड़ने लगी थीं। जब उन्होंने अपना इलाज कराया तो पता चला कि एक्ट्रेस को कैंसर है। जिसके इलाज के लिए वह कुछ समय के लिए विदेश चली गई थीं और उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। हालांकि मनीषा ने कैंसर की जंग जीत ली थी।

मनीषा कोइराला ने एक इंटरव्यू के दौरान तलाक के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि, 'मैं शादी करना चाहती थी, लेकिन जब मैं रिश्ते में आई तो मुझे एहसास हुआ कि मैं इसके लिए नहीं बनी हूं। तलाक के पीछे किसी की गलती नहीं है बल्कि इसके लिए मैं खुद ही जिम्मेदार हूं। मुझे लगता है कि मैंने शादी को लेकर जल्दबाजी की थी शायद इसी वजह से ये रिश्ता टूट गया था।' बता दें कि, फिलहाल मनीषा कोइराला अपनी सिंगल लाइफ जी रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+