मनीष मल्होत्रा ने नीतू कपूर के साथ किया डांस, करण जौहर को लिखी ये बात

एक्ट्रेस नीतू कपूर ने एनर्जी दिखाते हुए 'नाच पंजाबन' गाने पर डांस परफॉर्मेंस किया है। इस वीडियो में उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर और मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

मुंबई, 11 जूनः हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर जल्द ही फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। यह फिल्म 24 जून को रिलीज होगी। फिलहाल इस फिल्म का गाना 'नाच पंजाबन' इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है। लोग इस गाने के हुक स्टेप पर डांस कर सोशल मीडिया पर इसके वीडियोज शेयर कर रहे हैं। अभी से ये गाना इवेंट्स में भी पार्टी सॉन्ग के रूप में फेमस हो गया है। सोशल मीडिया हो या यूट्यूब लोग इस डीजे सॉन्ग पर मजे से थिरक रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी काफी एनर्जी दिखाते हुए नाच पंजाबन गाने पर डांस परफॉर्मेंस किया है। उन्होंने इसका वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर और मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

neetu kapoor

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने शेयर किया वीडियो
फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इस डांस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को फिल्म मेकर करण जौहर को डेडिकेट करते हुए मनीष मल्होत्रा ने लिखा है- करण ये सिर्फ तुम्हारे लिए हैं। शुक्रवार की रात हमारी पंजाबनों के साथ। इस वीडियो में ब्लैक आउटफिट में नीतू कपूर बहुत अच्छी लग रही हैं और डांस करते हुए वह काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। वहीं रिद्धिमा कपूर ने भी मां की फिल्म के इस गाने पर जमकर डांस किया। इस वीडियो को देख वरुण धवन, करण जौहर, सोहा अली खान से लेकर संजय कपूर समेत कई स्टार्स ने रिएक्ट किया है। वहीं फैंस ने भी नीतू कपूर की एनर्जी और डांस की जमकर तारीफ की है।

पाकिस्तानी यूजर्स लगा रहे गाने की चोरी का आरोप
दूसरी तरफ, पाकिस्तान के कुछ यूजर्स इस गाने को चोरी का गाना बताकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक पाकिस्तानी यूजर ने कहा है- हमारे गानों को चोरी करना बंद करो। आपको बता दें 'नाच पंजाबन' गाने पर चोरी का आरोप लग चुका है। पाकिस्तान के सिंगर अबरार उल हक ने करण जौहर की फिल्म 'जुग जुग जियो' के गाने 'नाच पंजाबन' को अपना बताया और इसे चुराने का आरोप लगाया। सिंगर का आरोप था कि इस गाने के ऑरिजनल राइट्स उनके पास हैं और इस फिल्म में बिना किसी इजाजत के गाने को चोरी कर इस्तेमाल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+