Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

टीवी शो 'अनुपमा' में फिर आएगा बड़ा ट्विस्ट,होगी मनीष गोयल की एंट्री, निभाएंगे अहम किरदार

स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा अपनी दमदार कहानी, मजबूत किरदारों और इमोशनल गहराई के साथ लगातार दर्शकों का दिल जीत रहा है और टीआरपी चार्ट्स में टॉप बना हुआ है। रूपाली गांगुली जहां अनुपमा के किरदार में हमेशा की तरह शानदार नजर आ रही हैं।

वहीं अद्रिजा रॉय और शिवम खजुरिया भी राही और प्रेम के रोल में बेहतरीन परफॉर्मेंस दे रहे हैं। फिलहाल शो में राही और प्रेम की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं, जिससे कहानी में नया उत्साह जुड़ गया है। शादी के माहौल में जहां ढेर सारी खुशियां और इमोशन्स देखने को मिल रहे हैं, वहीं फैंस ये सोचने पर मजबूर हैं कि क्या इस खुशी के मौके पर कोई बड़ा ट्विस्ट आने वाला है?

Anupama tv show

स्टार प्लस के सुपरहिट शो अनुपमा में जल्द ही एक नया चेहरा नजर आने वाला है। मनीष गोयल इस शो में एक अहम किरदार निभाने जा रहे हैं, जो कहानी में जबरदस्त रोमांच जोड़ देगा। हालांकि, उनके किरदार को लेकर मेकर्स ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन चर्चा है कि उनकी एंट्री शाह और कोठारी परिवार की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती है।

मनीष गोयल, जो अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं, उनकी एंट्री से शो में नया तड़का लगने वाला है। अब देखने वाली बात यह होगी कि उनका किरदार अनुपमा की जिंदगी में कौन-सी नई चुनौतियाँ या बड़े खुलासे लेकर आता है। फैंस इस नए ट्विस्ट को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं और इंतजार कर रहे हैं कि आगे कहानी किस मोड़ पर जाएगी। दर्शकों के लिए शो में मेकर्स लगातार कोई ना कोई ट्विस्ट लेकर सामने आ रहे हैं। अब देखना ये है कि दर्शकों को मेकर्स का ये कदम पसंद आता है या नहीं। पिछले कई समय से अनुपमा टीआरपी में नंबर वन था। लेकिन धीरे धीरे ये दर्शकों के सामने अपनी साख खोता गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+