'मेरी बेइज्जती हो गई थी', जब मनीष पॉल पर सरेआम चिल्ला पड़े थे अक्षय कुमार, एक्टर ने बयां किया दिल का हाल

Akshay Kumar Shouted On Maniesh Paul: मनीष पॉल ने अपने करियर में अभी तक कई अवॉर्ड्स शो और टीवी शो होस्ट किए हैं। लेकिन अब वेब सीरीज रफूचक्कर से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मनीष पौल ने अक्षय कुमार से जुड़ा एक किस्सा साझा किया।

अक्षय कुमार ने की थी मनीष की बेइज्जती
मनीष पॉल एक एक्टर होने के साथ-साथ शानदार होस्ट भी हैं। वह जब भी किसी अवॉर्ड फंक्शन को होस्ट करते हैं तो अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स का भी खूब मजाक उड़ाते हैं। ऐसे में एक्टर ने बताया कि एक बार सरेआम अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अक्षय कुमार ने उन पर भड़क गए थे और अचानक मनीष पर वह चिल्लाने लगे थे।

Maniesh Paul

मां के सामने ही चिल्ला पड़े एक्टर
मनीष पॉल ने बताया कि, उस दौरान मैंने अवॉर्ड शो होस्ट करना शुरू ही किया था। शो के दौरान तभी अक्षय कुमार स्टेज से उतर रहे थे। तभी मनीष ने उनसे एक सवाल पूछ लिया इस पर खिलाड़ी गुस्से में उन पर चिल्ला पड़े और एक्टर ने मनीष से चुप रहने को कहा। ये सुनकर मनीष पॉल के पसीने छूट पड़े।

मां के सामने शर्म आ गई
मनीष पॉल ने आगे कहा कि, उस शो में मेरी मां मेरा काम देखने आई थी। लेकिन मेरी जब बेइज्जती हुई तो यह देखकर मुझे अपनी मां के सामने शर्म आ गई। मुझे डर लगने लगा था कि या तो मेरे करियर का अंत होने वाला है या फिर नई शुरूआत। हालांकि इसके बाद मनीष ने इसे अपने करियर का मजेदार वक्त बताया। उन्होंने कहा कि, बाद में जब इस मामले में अक्षय कुमार से बात हुई तो, उन्होंने कहा कि वह सिर्फ मजाक कर रहे थे।

अक्षय कुमार ने दी थी बधाई
मनीष ने अपनी बात को पूरा करते हुए कहा कि बाद में अक्षय कुमार ने मुझे मजाकिया अंदाज और मेरे ह्यूमर के लिए बधाई दी थी। उन्होंने कहा था कि वह सिर्फ उनके मजाक ही कर रहे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में मनीष पॉल की वेब सीरीज रफूचक्कर में देखा गया जो कि ओटीटी पर रिलीज हुई। इसमें मनीष के अलग-अलग अवतार देखने को मिले जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+