कैंसर के बाद अब इस गंभीर बीमारी का शिकार हुईं ममता मोहनदास, लोगों को दिखाई चेहरे की ऐसी हालत
Mamta Mohandas Vitiligo: साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस ममता मोहनदास को पहले कैंसर हो गया था और अब वह ऑटोइम्यून डिजीज विटिलिगो का शिकार हो गई हैं जिसके चलते उनके चेहरे की रंगत उड़ रही है।

Mamta Mohandas Vitiligo: साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस ममता मोहनदास की न सिर्फ एक्टिंग के लोग दीवाने हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती पर भी मरते हैं। ममता मोहनादास ने अब तक साउथ की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। उनकी खूबसूरती ने लोगों का दिल जीत लिया है। लेकिन अब अचानक ही एक्ट्रेस ममता मोहनदास को कुछ ऐसा हो गया, जिसके बाद वह परेशान रहने लगी हैं। आपको बता दें कि ममता मोहनदास एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। हाल ही में ममता ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया है वह एक गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई हैं जिसके चलते वह अपनी खूबसूरती खो रही हैं।

ममता मोहनदास को हुआ विटिलिगो
आपको बता दें कि साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस ममता मोहनदास ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये खुलासा किया कि वह ऑटोइम्यून डिजीज विटिलिगो से ग्रसित हो गई है । ममता ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि इस बीमारी के चलते अब उनका रंग उड़ रहा है। उन्होंने अपने फैंस के लिए कई सेल्फी भी शेयर की हैं। ममता की पहली तस्वीर में वह घर के बाहर बैठे हुए मुस्कुरा रही हैं। उन्होंने कैमरे को देखकर मुस्कुराहट दी और सेल्फी क्लिक की है।
ममता ने पोस्ट में लिखा- मेरा रंग उड़ रहा है
इन तस्वीरों में से एक में ममता मोहनदास गार्डन में एक कुर्सी पर बैठकर कुछ पीते हुए एक कप पकड़ा हुआ है। फोटो में देखा जा सकता है कि उन्होंने काले रंग की टी-शर्ट पैंट और एक जैकेट पहना हुआ है। तस्वीरों को पोस्ट करने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- डियर सूर्य, मैं तुम्हें अब गले लगाती हूं जैसे मैंने पहले कभी नहीं किया। तो धब्बेदार, मैं रंग खो रही हूं ... मैं हर सुबह आपके सामने उठती हूं, धुंध के जरिए आपकी पहली किरण देखने के लिए।
लोगों ने ममता को लिखीं ऐसी बातें
ममता ने आगे लिखा है- मुझे वह सब कुछ दीजिए जो आपके पास है..क्योंकि मैं आपकी कृपा से हमेशा और हमेशा के लिए ऋणी रहूंगी। कोई श्रृंगार नहीं, कोई फिल्टर नहीं, यात्रा को गले लगाओ, उपचार और अपने आप को चंगा करें। विटिलिगो बीमारी के बारे में बताने के बाद सं ममता मोहनदास के फैंस और दोस्त उनके पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। ममता की दोस्त रेबा मोनिका जॉन ने लिखा है- तुम एक लड़ाकू महिला हो और बहुत ही सुंदर भी हो। तुम्हे कुछ नहीं हो सकता है।
फैन ने लिखा- भगवान आपका भला करे
ममता मोहनदास के एक फैन ने लिखा है- आप वास्तव में एक शक्तिशाली महिला हैं। आपको हम सभी बहुत प्यार करते हैं। हमें प्रेरणा देते रहें। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने ममता की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- आप एक फाइटर हैं और सभी के लिए प्रेरणा भी हैं। आप जल्द ही बेहतर होंगी। भगवान आपका भला करे।

कैंसर से लड़ चुकी हैं ममता मोहनदास
आपको बता दें कि एक्ट्रेस ममता मोहनदास एक कैंसर सर्वाइवर हैं। कुछ साल पहले उन्हें फिर से कैंसर हो गया था। उन्होंने साल 2014 में बताया था कि वह अपने कैंसर से बहुत डर गई थीं। मैं यह नहीं कह सकती कि मैं उतनी ही मजबूत हूं जितनी तब थी जब मुझे पहली बार यह बीमारी हुई थी। मैं एक ऐसी इंसान थी जिसने कभी किसी चीज की चिंता नहीं की, चाहे कोई भी मुद्दा हो। लेकिन जीवन में पहली बार मैं बहुत डर गई थी। यह कहना आसान है, सकारात्मक रहो।
साल 2005 में शुरू किया था एक्टिंग करियर
आपको बता दें कि ममता मोहनदास ने साल 2005 में हरिहरन की मलयालम फिल्म 'मयूखम' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ममूटी के साथ 'बस कंडक्टर' और 'अदुबुथम फिल्मों में काम किया था। उन्होंने साल 2006 में सुरेश गोपी के साथ फिल्म 'लंका' में काम किया था। वहीं फिल्म 'मधुचंद्रलेखा' में जयराम के साथ काम किया है। ममता मोहनदास एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक फेमस सिंगर भी हैं। उन्होंने मलयालम और तमिल फिल्मों में काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications