ममता कुलकर्णी ने गैंगस्टर विक्की गोस्वामी की वजह से छोड़ा बॉलीवुड? शादी पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं-'उनसे प्यार...'

Mamta Kulkarni: 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने अचानक बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी, और शादी करके वह विदेश चली गईं। अब 25 साल बाद जब एक्ट्रेस भारत लौटीं तो वह काफी एक्साइटेड थीं। ऐसे में ममता ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए।

ममता कुलकर्णी का करियर पीक पर था और उस वक्त उनका नाम गैंगस्टर विक्की गोस्वामी के साथ जोड़ा गया, जो कि ड्रग केस में कई सालों तक जेल में रहा। एक्ट्रेस ने अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सालों बाद कई सवालों के जवाब दिए। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने क्यों भारत छोड़ा? उन्होंने भारत छोड़ने के बाद शादी कर ली थी?

mamta kulkarni

आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में ममता कुलकर्णी ने कहा कि, 'मेरी विक्की गोस्वामी से मुलाकात साल 1996 में हुई और 1997 में विक्की गोस्वामी ड्रग्स केस में गिरफ्तार हो गए थे। उसके बाद वह 12 साल तक जेल में रहे। इस दौरान उन्होंने मुझसे मिलने के लिए भी कहा, और हम दोनों की मुलाकात भी हुई। इस दौरान मैंने अपना सारा ध्यान अध्यात्म की तरफ लगा दिया। मैं साल 2012 में कुंभ मेला में स्नान करने आई थी, तभी विक्की केन्या चले गए थे।'

ममता कुलकर्णी ने जब पूछा गया कि क्या उन्होंने गैंगस्टर विक्की गोस्वामी से शादी की थी? एक्ट्रेस ने जवाब में कहा, 'मैं 12 सालों तक ब्रह्मचारी रही हूं और मैंने प्याज-लहसुन खाना छोड़ दिया। मैं मानती हूं कि मैंने हमेशा विक्की गोस्वामी से प्यार किया और हमेशा प्यार रहेगा भी लेकिन मैंने उनसे कभी भी शादी नहीं की। अब काफी कुछ बदल चुका है इस बात को 8 साल हो गए और अब सब खत्म हो गया।'

जब ममता को कहा गया 'भगोड़ा'
ममता कुलकर्णी ने अचानक भारत छोड़ा था, तो एक्ट्रेस को भगोड़ा कहा गया था। यहां तक कि ड्रग्स मामले में भी एक्ट्रेस फंसी थी। अब उन्होंने इस पर सफाई देते हुए कहा, 'मेरे पास किसी चीज की कमी नहीं थी। उस वक्त बड़ी फिल्मों के ऑफर थे। पुलिस ने मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाए थे। जिसने मुझे भगोड़ा घोषित किया था कुछ समय बाद उसे ही भगोड़ा बता दिया गया।'

बॉलीवुड में करेंगी वापसी?
ममता कुलकर्णी ये जब पूछा गया कि क्या वह अब फिल्मों में वापसी करेंगी, तो एक्ट्रेस ने साफ मना किया और कहा कि उनका अब फिल्मों में वापसी करने का कोई मन नहीं है। वह सिर्फ कुंभ मेले के लिए ही भारत आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+