वायरल तस्वीरों में बदला ममता कुलकर्णी का रंग-रूप, कभी कहलाती थीं 'सेक्स बम', लोग हैरान
नई दिल्ली, 13 जून। 90 के दशक की 'सेक्स बम' ममता कुलकर्णी आज रूपहले पर्दे से कोसों दूर हैं। बॉलीवुड के सभी टॉप सितारों के साथ काम करने वाली ममता कुलकर्णी साल 2002 के बाद से बॉलीवुड से अचानक गायब हो गई थीं और इसके करीब 12 साल बाद वो सुर्खियों में तब आईं जब उनका नाम ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से जुड़ा, खबरें आईं कि सिल्वर स्क्रीन छोड़कर ममता कुलकर्णी अपने तथाकथित पति विक्की गोस्वामी के साथ ड्रग्स का धंधा करती हैं।
विजयगिरि आनंदगिरि गोस्वामी उर्फ विकी गोस्वामी
हालांकि विजयगिरि आनंदगिरि गोस्वामी उर्फ विकी गोस्वामी ने सारे प्रकरण को झूठा बताते हुए खुद को गोल्ड कारोबारी बताया था और उसने पुलिस पर आरोप लगाया था कि वो उसे जानबूझकर ड्रग्स के केस में फंसाने में लगी है।
ममता ना मेरी बीवी और ना माशूका
उसने ये भी खुलासा किया था ममता कुलकर्णी उसकी पत्नी नहीं है और ना ही मशूका या लिवइन पार्टनर। वो सिर्फ उसकी साथी और शुभचिंतक है। अब वो एक नामीगिरामी सेलिब्रेटी है इसलिए पुलिस उसका नाम मेरे साथ जोड़ रही है, उसका अपराध सिर्फ इतना है कि वो मेरे बुरे वक्त में मेरे साथ खड़ी है।
सुर्खियों से काफी दूर ममता कुलकर्णी
विक्की के इस बयान के बाद ममता कुलकर्णी की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वो भगवा पहने एक संन्यासन के रूप में दिख रही थीं। वो पहले से बहुत ज्यादा मोटी हो गई थीं उन्हें पहचान पाना बहुत ज्यादा मुश्किल था, उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया था। ये मामला काफी दिनों तक सूर्खियों में रहा था। इसके बाद एक बार फिर से ममता कुलकर्णी गायब हो गईं।
mamtakulkarniofficial_ इंस्टा से शेयर की गई हैं तस्वीरें
लेकिन बीते दिनों फिर से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वो काफी अलग नजर आ रही हैं। उन तस्वीरों को देखकर कोई कह नहीं पाएगा कि ये वो ही ममता कुलकर्णी हैं, जिनकी मादक अदाओं को देखकर कभी दक्षिण राज्य में उनका मंदिर बनवा दिया गया था, जहां उनकी नग्न मूर्ति लगी थी।
ममता कुलकर्णी पहले की तुलना में उम्रदराज दिख रही हैं
वायरल हो रही तस्वीरों में ममता कुलकर्णी पहले की तुलना में उम्रदराज और मोटी नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें mamtakulkarniofficial_ इंस्टा से शेयर की गई हैं। अब ये ममता का सच में ऑफिशियल अकाउंट है या फिर फेक है, इसकी पुष्टि वनइंडिया परिवार नहीं करता है।
ममता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
लेकिन जैसे ही ममता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई वैसे ही लोग इस पर कमेंट्स करने लगे और आलम ये है कि ममता की इन तस्वीरों पर कमेंट्स की बाढ़ आई हुई है। उनके फैंस के लिए इतना ही काफी है कि वो अपनी पसंदीदा अदाकारा की तस्वीर को यूं देख पा रहे हैं। आपको बता दें कि 90 के दशक की ग्लैमरस अदाकारा ममता कुलकर्णी ने 1992 फिल्म तिरंगा (फिल्म) से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद साल 1993 उन्होंने 'आशिक आवारा' से लोकप्रियता का स्वाद चखा था।
मोहक और बोल्ड अभिनेत्री की छवि
इसके लिए उन्हें 'लक्स न्यू फेस ऑफ द ईयर' के लिए फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। इसके बाद वो वह वक्त हमारा है (1993), क्रांतिवीर (1994), करण अर्जुन (1995), सबसे बड़ा खिलाड़ी (1995) और बाजी (1995) जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों में दिखाई दीं। उनकी छवि मोहक और बोल्ड अभिनेत्री की रही थी, जिसे तोड़ने की उन्होंने कभी कोशिश भी नहीं की। वो अंतिम बार साल 2002 की फिल्म 'कभी तुम कभी हम' में नजर आई थीं और इसके बाद से वो फिल्मी दुनिया से गायब हैं।