Mamta Kulkarni: कभी अंडरवर्ल्ड डॉन की माशूका थी ये टॉप अभिनेत्री? आज बनीं महामंडलेश्वर
Mamata Kulkarni and Chota Rajan Relationship: नंबे की दशक की बोल्ड लेकिन बेइंतहा खूबसूरत अदाकारा ममता कुलकर्णी हाल ही में 25 साल बाद भारत लौटी थीं और आज वो किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बन गई हैं। शुक्रवार को प्रयागराज में संगम तट पर पिंडदान किया।
अब उनका नया नाम यामाई ममता नंद गिरि है, अब सिर्फ पट्टाभिषेक रह गया है। आपको बता दें कि इंडिया आने के बाद ममता ने न्यूज 18 को एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने ने कहा था कि कहा है कि 'वो अब रूपहले पर्दे पर वापसी की नहीं सोच रही हैं।'

'वो अपनी आध्यात्मिक यात्रा में बहुत खुश और संतुष्ट हैं। वो तो महाकुंभ के लिए भारत आई हैं।' आपको बता दें कि आज भले ही ममता इस तरह की बातें कर रही हैं लेकिन कभी ये रूपहले पर्दे का काफी बोल्ड चेहरा थीं।
ममता कुलकर्णी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी (Mamata Kulkarni)
'टॉपलेस' फोटो शूट हो या फिर पर्दे पर 'किसिंग सींस', ममता ने किसी भी बात से परहेज नहीं किया। मालूम हो बॉलीवुड में फिल्म 'तिरंगा' से कदम रखने वाली ममता कुलकर्णी के बारे में कहा जाता था कि 'इनका और अंडरवर्लड डॉन छोटा राजन का अफेयर का था।' एक मराठी ब्राह्मण परिवार में जन्मीं ममता कुलकर्णी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी लेकिन हिंदी सिनेमा में उनका कोई 'गॉड फादर' नहीं था।
छोटा राजन अभिनेत्री ममता कुलकर्णी की सूरत पर फिदा था!
उन्होंने साउथ की फिल्मों से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। उस समय कई पत्रिकाओं में खबर छपी थी फिल्मों का शौकीन छोटा राजन अभिनेत्री ममता कुलकर्णी की सूरत पर फिदा है और उसी की वजह से ममता को बॉलीवुड में एंट्री मिली है, वरना बिना किसी हेल्प के ममता को बड़ी बैनर और बड़े सितारों के साथ काम कैसे मिल रहा है?
टॉप अदाकारा बन गई थीं ममता कुलकर्णी! (Mamata Kulkarni)
हालांकि ममता कुलकर्णी ने कभी भी इन सारी बातों को कोई तवज्जो नहीं दिया और वो बॉलीवुड में एक के बाद एक हिट फिल्म देकर टॉप अदाकारा बन गईं।
ममता कुलकर्णी और छोटा राजन का था अफेयर?
कहा जाता है कि छोटा राजन जुर्म की दुनिया का किंग था, इसलिए वो ममता से शादी नहीं करना चाहता था, लेकिन साल 1998 में राजकुमार संतोषी फिल्म 'चाइना गेट' के दौरान ममता कुलकर्णी और छोटा राजन का रिश्ता एकदम से लाइमलाइट में आ गया।
'संतोषी ने ममता को कास्ट तो किया लेकिन वो...' (Mamata Kulkarni)
फिल्म में संतोषी ने ममता को कास्ट तो किया लेकिन वो ममता को हिराईन नहीं चाहते थे इसलिए कुछ दिन शूट करने के बाद उन्होंने ममता को आउट करने का विचार कर लिया था लेकिन तब एक खबर ने अचानक से तहलका मचा दिया था, जिसके बारे में संतोषी ने खुलकर तो कुछ नहीं कहा था लेकिन उनकी बातों से ये जरूर लगा था कि फिल्म की वजह से वो बेहद दवाब में हैं।
ममता के खातिर संतोषी को छोटा राजन ने दी धमकी!
वो खबर थी छोटा राजन की धमकी, कहा जाता है कि 'उसने संतोषी को धमकी दी थी कि अगर उसने ममता को फिल्म से आउट किया तो ये उनके लिए अच्छा नहीं होगा।' संतोषी ने ममता के साथ फिल्म कंपलीट की लेकिन फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई और इसके बाद ममता का फिल्मी करियर भी ढ़लान पर आ गया। ममता साल 2002 की फिल्म 'कभी तुम कभी हम' में अंतिम बार नजर आई थीं।
ड्रग तस्कर विक्की गोस्वामी के लिए ममता ने अपनाया था इस्लाम!
इसके बाद वो फिल्मी दुनिया से गायब हो गईं और कुछ वक्त बाद छोटा राजन भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया, इस डॉन के साथ तो ममता का रिलेशन आज भी सवालों के घेरे में है लेकिन 12 साल बाद उनका नाम एक और डॉन के नाम से जुड़ा और वो डॉन था ड्रग तस्कर विक्की गोस्वामी, जिसके बारे में कहा गया कि 'ममता ने इस्लाम अपनाकर उससे शादी कर ली है और वो जेल में उनसे मिलने भी जाती है।'
नहीं मालूम था कि विक्की ड्रग तस्कर है:ममता कुलकर्णी
लेकिन ममता ने इन सारी बातों से इनकार किया और कहा कि 'उन्हें नहीं मालूम था कि विक्की ड्रग तस्कर है, फिलहाल वो सिंगल हैं और उनका और विक्की का कोई रिश्ता नहीं है।'
स्टारडस्ट मैगजीन के कवर पेज के लिए टॉपलेस फोटो शूट
आपको बता दें कि साल 1993 में ममता ने स्टारडस्ट मैगजीन के कवर पेज के लिए 'टॉपलेस' फोटो शूट कराया था, जिस पर जमकर बवाल मचा था। जिसके बाद ममता ने 'लहरें' को इंटरव्यू दिया था और कहा था कि' मैं मानती हूं कि मुझसे गलती हुई है, अब आगे से ऐसा नहीं करूंगी।'
नेल्लोर में बना ममता कुलकर्णी का मंदिर
यही नहीं साउथ के दर्शक तो ममता कुलकर्णी पर इस हद तक फिदा थे कि उन्होंने 'नेल्लोर' में उनका मंदिर बनवा दिया था। जिसके बारे में ममता में कहा था कि' मैं अपने फैंस की शुक्रगुजार हूं और कभी जिंदगी में मौका मिला तो मैं जरूर नेल्लोर के उस मंदिर में जाऊंगी।'
#WATCH | Mamta Kulkarni says, "...This was the order of Mahadev, Maha Kaali. This was the order of my Guru. They chose this day. I didnt do anything." https://t.co/YUEbamNrRV pic.twitter.com/vrXAF5gQgV
— ANI (@ANI) January 24, 2025












Click it and Unblock the Notifications