Mami Film Festival: वाइट वनपीस ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई ऐसी अदाएं, बोल्ड लुक देखकर दीवाने हुए लोग
Priyana Chopra At Mami Film Festival: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी दमदार एक्टिंग और कातिलाना अदाओं की जलवा चलाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मामी फिल्म फेस्टिवल से प्रियंका चोपड़ा का लुक लाइमलाइट बटोर रहा है। प्रियंका चोपड़ा का ये ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा वाइट कलर की ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं और लोगों को उनका ये हॉट अंदाज पसंद आ रहा है।
मामी फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा
ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस हाल ही में अमेरिका से मुंबई पहुंची हैं। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा मामी फिल्म फेस्टिवल 2023 में शामिल होने के लिए ही भारत आई हैं। वहीं अब फिल्म फेस्टिवल से एक्ट्रेस का कातिलाना लुक भी सामने आ चुका है। प्रियंका का ये बोल्ड लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोगों को प्रियंका का ये लुक काफी प्रभावित कर रहा है।

लेडी बॉस आउटफिट में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने इस खास इवेंट के लिए लेडी बॉस जैसा आउटफिट चुना ताकि वह एक एलिगेंट लुक में नजर आ सकें। प्रियंका चोपड़ा के इस लेट्सेट लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा वाइट कलर की ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। इस अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने एक लॉन्ग केप भी कैरी किया हुआ है। लोग इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा के ग्लैमरस लुक की हो रही तारीफ
वहीं प्रियंका चोपड़ा के फैंस उनके इस ग्लैमरस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोग उन्हें सोशल मीडिया पर बॉस लेडी कहकर पुकार रहे हैं। एक फैन ने प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा है- प्रियंका चोपड़ा द रियल बॉस लेडी हैं। वहीं कई लोगों ने उन्हें क्वीन भी कहा है। लोगों को इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा काफी बोल्ड एंड कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं।
बेटी मालती मैरी के साथ भारत पहुंची हैं प्रियंका
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा ऑल ब्लैक लुक में नजर आई थीं, जिसमें वह बहुत ही हॉट लग रही थीं। प्रियंका चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी बेटी मालती मैरी के साथ देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications