41 साल की उम्र में सुबी सुरेश ने दुनिया को कहा अलविदा, लिवर में इस समस्या से जूझ रही थीं एक्ट्रेस
मलयालम इंडस्ट्री की एक्ट्रेस सुबी सुरेश का निधन हो गया। एक्ट्रेस ने 41 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।
Subi Sures Passes Away: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक के बाद एक हर रोज कई सेलेब्स की अचानक मौत की खबर सामने आती है। अब एक और जानी-मानी एक्ट्रेस से जुड़ी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जी हां मलयालम एक्ट्रेस सुबी सुरेश का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने महज 41 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस के निधन से मलयालम इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

सुबी सुरेश का चल रहा था इलाज
जानकारी के मताबिक, सुबी सुरेश लीवर से जुड़ी बीमारी से पीड़ित थीं। और उनका कोच्चि के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। लेकिन, डॉक्टरों की तमाम कोशिश के बावजूद एक्ट्रेस की जान नहीं बच पाई और उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें सुबी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का एक चर्चित नाम थीं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों से लाखों फैंस के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है।
साउथ सिनेमा में शोक की लहर
सुबी सुरेश ने 'गृहंथन' और 'ड्रामा' जैसी सुपरहिट फिल्मों से खूब नाम कमाया है। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बतौर एक डांसर की थी। एक्ट्रेस के पिता एक दुकान से अपना खर्चा चलाते हैं और उनकी मां हाउसवाइफ हैं। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो, 41 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने शादी नहीं की। हालांकि वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने से मीडिया से बचती थीं। फिलहाल साउथ सिनेमा के स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। इतनी कम उम्र में एक्ट्रेस का यूं जाना उनके चाहने वालों के लिए एक बड़ा झटका है।












Click it and Unblock the Notifications