बर्बाद कर दिया! मशहूर अभिनेत्री ने जाने-माने डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- कोई मौका नहीं छोड़ा...
Malvi Malhotra allegations: फिल्मी दुनिया के कई सच इतने काले होते हैं, जिनके बारे में लोगों को पता नहीं होता। कई बार ये सच सोशल मीडिया पर किसी न किसी तरह बाहर आ जाते हैं तो कई बार खुद एक्ट्रेस या एक्टर्स इस सच को दुनिया के सामने रखते हैं।
एक ऐसा ही सच सामने लाई है, तेलुगू और कई मलयालम फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा। साल 2017 में टीवी सीरियल उड़ान से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वालीं मालवी ने हाल ही में फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ये आरोप क्या हैं, चलिये जानते हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस मालवी ने चौंकाने वाला बयान किसी और नहीं बल्कि मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट को लेकर दिया है। एक्ट्रेस का कहना है कि विक्रम भट्ट ने उसने एक म्यूजिक वीडियो में काम कराया था। इसका नाम था- बर्बाद कर दिया तेरे प्यार ने... जिसका डायरेक्शन डायरेक्टर की बेटी कृष्णा भट्ट ने किया था।
मालवी ने साफ शब्दों में कहा कि डायरेक्टर ने मुझसे काम तो करवा लिया मगर पैसों का भुगतान नहीं किया। इसके बाद एक्ट्रेस ने जब पैसों के लिए विक्रम भट्ट को फोन किया तो उन्होंने कोई भी जवाब नहीं दिया। सोमवार को मालवी ने आधिकारिक बयान देते हुए कहा कि मैंने पिछले साल कृष्णा भट्ट के डायरेक्शन में एक म्यूजिक वीडियो में काम किया था।
मैं उन दिनों साउथ की एक फिल्म की शूटिंग में बहुत बिजी थी। मगर विक्रम भट्ट एक जाना माना नाम हैं ऐसे में उन्होंने जब मुझसे एक गाना करने के लिए संपर्क किया तो मैंने अपने बिजी शेड्यूल में से भी समय निकाला। मैं ये मौका नहीं छोड़ना चाहती थी। ऐसे में मैंने उनपर बहुत भरोसा किया।
अभिनेत्री के इस बयान ने फैंस को काफी चौंकाकर रख दिया है। और वे एक्ट्रेस को हिम्मत रखने के लिए बोल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications