'पठान' का विरोध करने वालों को मल्लिका शेरावत ने दिया ऐसा जवाब, भगवा बिकिनी में कर दिया ये काम
Mallika Sherawat On Pathaan: अपनी बोल्ड इमेज के लिए फेमस एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने सीधे-सीधे 'बॉयकॉट पठान' करने वालों से पंगा ले लिया है। उनकी तस्वीरों को देख लोगों के होश उड़ गए हैं।

Mallika Sherawat On Pathaan: बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक मल्लिका शेरावत अक्सर अपने सेक्सी फोटोशूट के चलते सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगती हैं। वह अपनी बोल्डनेस दिखाने के चक्कर में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं। हालांकि इस बार मल्लिका शेरावत बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म 'पठान' को सपोर्ट करती नजर आईं। वैसे मल्लिका शेरावत का इस फिल्म को सपोर्ट करने का तरीका दूसरों से कुछ हटकर था। इस बार मल्लिका शेरावत ने सोशल मीडिय पर जो किया है उससे सीधे-सीधे उन्होंने फिल्म 'पठान' के हेटर्स से पंगा ले लिया है। ऐसा लग रहा है जैसे मल्लिका शेरावत ने बिना कुछ कहे या लिखे ही 'पठान' और दीपिका पादुकोण के विरोधियों को करारा जवाब दिया है।

मल्लिका शेरावत ने पहनी भगवा रंग की बिकिनी
बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत इस वक्त सुर्खियों में छा गई हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को मल्लिका शेरावत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन फोटोज में वह भगवा रंग यानी ऑरेंज कलर की बिकीनी में नजर आ रही हैं। मल्लिका शेरावत की यही दबंगई कई लोगों को पसंद नहीं आ रही है।

'बॉयकॉट पठान' करने वालों से लिया पंगा
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से फिल्म 'पठान' के गाने बेशर्म रंग में भगवा बिकिनी पहने नजर आईं दीपिका पादुकोण को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। कई लोग ऑरेंज कलर की बिकिनी पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। सॉन्ग 'बेशर्म रंग' में दीपिका पादुकोण ने एक सीन में ऑरेंज बिकिनी पहनी हुई थी। इसे लोगों ने भगवा बिकीनी कहते हुए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की बात कही है। लोगों को भगवा रंग की बिकिनी बिल्कुल पसंद नहीं आई है। वहीं अब अपनी बोल्ड इमेज के लिए फेमस एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने सीधे-सीधे 'बॉयकॉट पठान' करने वालों से पंगा ले लिया है।
स्विमिंग पूल में मल्लिका ने दिखाई अदाएं
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मल्लिका शेरावत ने ऑरेंज यानी भगवा कलर की बिकिनी पहनी हुई है। उन्होंने इस बिकिनी में अपनी चार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। मल्लिका शेरावत स्विमिंग पूल में भगवा रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं। ऐसे में लोगों ने मान लिया है कि वह बिना कुछ कहे ही फिल्म 'पठान' को सपोर्ट कर रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने मल्लिका की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है- अब अंधभक्त बुआजी का बॉयकॉट नहीं करेंगे, क्योंकि इन्होंने भी भगवा कलर की बिकिनी पहनी है।

लोगों ने कह दी ऐसी बात
इन तस्वीरों में मल्लिका शेरावत ऑरेंज कलर की बिकिनी में पूल में आग लगाती नजर आ रही हैं। वह पूल में अपनी बोल्ड अदाएं दिखा रही हैं। मल्लिका की इन तस्वीरों पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों ने उन्हें गॉर्जियस बिकिनी क्वीन कहा है। वहीं कई लोगों के अनुसार वह आज भी बहुत ही हॉट नजर आती हैं।

फिल्म 'पठान' में लगाए गए 10 कट
सर्टिफिकेट के अनुसार इस फिल्म की लंबाई 146 मिनट है यानी कि फिल्म 'पठान' 2 घंटे 26 मिनट की मूवी है। इस फिल्म के गाने बेशर्म रंग से दीपिका की बॉडी के क्लोज-अप शॉट्स, 'बहुत ही तंग किया' के बोल के दौरान बोल्ड डांस मूव्स और एक आपत्तिजनक साइड पोज को हटा दिया गया है। इस सॉन्ग को यूट्यूब पर अब तक 50 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications