एक चेतावनी और अजय देवगन को बंद करनी पड़ी 'दृश्यम 3' की शूटिंग, डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने बताया पूरा मामला
अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्मों के कारण आजकल चर्चा में हैं। 1 अगस्त को उनकी फिल्म 'सन ऑफ सरदार' रिलीज हो रही है। इसके अलावा उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'दृश्यम 3' का नाम भी शामिल है। इस फिल्म की अनाउंसमेंट भी हो चुकी है। इसके बाद फिल्म से जुड़े कई अपडेट्स सामने आ रहे हैं।
अब इस फिल्म पर एक बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, 'दृश्यम 3' के हिंदी और मलयालम राइट्स के बीच कुछ विवाद चल रहा है। मलयालम सिनेमा के फिल्ममेकर जीतू जोसेफ ने इस बारे में एक इंटरव्यू दिया है। जिसके बाद फिल्म चर्चा में आ गई है।

मोहनलाल की 'दृश्यम 3' एक बार फिर सुर्खियों में है। अजय देवगन के नेतृत्व में बन रहे हिंदी रीमेक की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है। जीतू जोसेफ ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि मलयालम और हिंदी राइट्स को एक साथ बनाने की मांग थी। लेकिन इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। फिर भी, उन्होंने हिंदी वजर्न की शूटिंग शुरू करने की प्लानिंग की।
जीतू जोसेफ के कहा, "जब हमने कानूनी कार्रवाई करने का संकेत दिया, तो उन्होंने हिंदी वर्जन की शूटिंग पहले शुरू करने की प्लानिंग बंद कर दी।" जीतू के बयान ने फिल्म को विवादों में ला दिया है। साथ ही ये भी कंफर्म हो गया है कि अजय देवगन ने इस वजह से फिल्म की शूटिंग रोकी है। हालांकि अभी तक पूरे मामले में अजय देवगन और 'दृश्यम 3' के मेकर्स की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में oneindia hindi भी इसकी पुष्टि नहीं करता है। अजय देवगन, अक्षय खन्ना और तब्बू स्टारर 'दृश्यम 3' की रिलीज डेट को लेकर भी कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने इस फिल्म को 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। अब देखना ये है कि ये मामला कब सुलझता है।












Click it and Unblock the Notifications