मलयालम फिल्म निर्माता सिद्दीकी का निधन, 63 वर्ष में ली अंतिम सांस
मलयालम फिल्म डायरेक्टर लंबे समय से कई बीमारियों से जूझ रहे थे। मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उनकी मौत से इंटरटेनमेंट जगत में शोक की लहर है।
मलयालम भाषा की फिल्में को मशहूर फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक सिद्दीकी का 63 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने कोच्चि के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी मौत की वजह दिल का दौरा बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबित मलयालम फिल्म डायरेक्टर कई बीमारियों से पीड़ित थे। इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई।
सिद्दीकी ने अपने मित्र लाल के साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और दोनों 'सिद्दीकी-लाल' के नाम से चर्चित हैं। फिल्म निर्माता सिद्दीकी की चर्चित फिल्मों में 'रामजी राव स्पीकिंग', इन हरिहर नगर, गॉडफादर, वियतनाम कॉलोनी और काबूलीवाला प्रमुख थीं।

Malayalam filmmaker Siddique, 63, dies at private hospital in Kochi where he was admitted after suffering heart attack
— Press Trust of India (@PTI_News) August 8, 2023
मंगलवार को जब सिद्दीकी अस्पताल में भर्ती करने के बाद अस्पताल की ओर से कहा गया कि फिल्म निर्माता को एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन (ECMO) मशीन के माध्यम से ऑक्सीजन दी रही थी।आज सुबह एक मेडिकल बोर्ड ने भी उनका स्वास्थ्य चेक किया था। लेकिन इलाज के दौरान अचानक सिद्दी की दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।
अमृता अस्पताल, कोच्चि की ओर जारी बयान में कहा गया कि फिल्म निर्देशक सिद्दीकी का कोच्चि के अमृता अस्पताल में लीवर की बीमारी के इलाज के दौरान निधन हो गया। मंगलवार रात 9.10 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया।
सिद्दीकी ने अपने मित्र लाल के साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और दोनों 'सिद्दीकी-लाल' के नाम से चर्चित हैं। फिल्म निर्माता सिद्दीकी की चर्चित फिल्मों में 'रामजी राव स्पीकिंग', इन हरिहर नगर, गॉडफादर, वियतनाम कॉलोनी और काबूलीवाला प्रमुख थीं। सिद्दीकी ने अपने निर्देशन की शुरुआत 1989 में मलयालम फिल्म 'रामजी राव स्पीकिंग' से की थी। इससे पहले पटकथा लेखन की शुरुआत उन्होंने मलयालम फिल्म 'पप्पन प्रियापेट्टा पप्पन' से की। सिद्दीकी की फिल्म 'बिग ब्रदर' बड़े पर्दे पर हिट होने वाली उनकी आखिरी फिल्म थी।
फिल्म निर्माता और पटकथा लेखक को सिद्दीकी क्रोनिक लीवर रोग और ब्रोन्कोपमोनिया की बीमारी से परेशन था। सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। बाद में उन्हें वेंटिलेटर से हटाकर ऑक्सीजन थेरेपी पर रखा गया। लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें कई बार दिला का दौरा पड़ा। कार्डियोजेनिक शॉक और सांस लेने में दिक्कत के कारण उन्हें ईसीएमओ सपोर्ट पर रखा गया था। बाद में उन्हें मल्टीऑर्गन डिसफंक्शन विकसित हुआ औॉर रात 9.10 बजे मृत घोषित कर दिया गया।
उनकी मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री फिल्म के कई हस्तियं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। अभिनेता दुलकर सलमान ने पोस्ट किया, "सबसे सज्जन आत्मा। सबसे दयालु इंसान। एक प्रतिभाशाली लेखक/निर्देशक। उनके सौम्य व्यवहार के पीछे छिपा है सबसे अविश्वसनीय हास्य। उन्होंने हमें कुछ सबसे प्रतिष्ठित फिल्में दीं। हमारी पॉप संस्कृति का हिस्सा और हमारी रोजमर्रा की बातचीत में इसका उल्लेख होता है। यह एक अपूरणीय क्षति है. सिद्दीकी सर के परिवार और प्रियजनों के लिए प्रार्थना और शक्ति।" वहीं एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्दीकी का निधन मलयालम फिल्म उद्योग और सभी मलयाली लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है।
बी उन्नीकृष्णन, फिल्म निर्देशक ने बताया कि निर्देशक सिद्दीकी के पार्थिव शरीर को कदवंथरा के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक रखा जाएगा और बाद में लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार कल शाम 6 बजे होगा:












Click it and Unblock the Notifications