फिल्म इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर, 35 साल की उम्र में फेमस एक्ट्रेस ने ली आखिरी सांस
मुंबई, 9 अगस्त। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। सोमवार को मलयालम एक्ट्रेस सरन्या ससी की 35 साल की उम्र में निधन से मनोरंजन जगत सदमे में चला गया है। सरन्या ने केरल के त्रिवेंद्रम के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो बीते 10 सालों से ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही थीं, उनकी 11 बड़ी सर्जरी भी हो चुकी थी। कुछ सप्ताह पहले कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Recommended Video

ब्रेन ट्यूमर के बारे में 2012 में पता चला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मशहूर एक्ट्रेस सरन्या ससी अस्पताल में लंबे इलाज के बाद कोरोना वायरस को तो मात दे दी थी लेकिन महामारी के बाद होने वाली समस्याओं के चलते उन्होंने दम तोड़ दिया। सरन्या ससी मलयालम टेलीविजन और फिल्म उद्योग में एक लोकप्रिय अभिनेत्री थीं। उन्हें 2012 में कैंसर का पता चला था। ब्रेन ट्यूमर का पता चलने के बाद से उन्हें 11 बड़ी सर्जरी से गुजरना पड़ा।

कोरोना से ठीक होने के बाद हुई ये समस्याएं
कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सरन्या को केरल के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया था। कुछ दिन में कोविड से ठीक होने बाद उन्हें निमोनिया और उसके खून में सोडियम का स्तर कम होने के कारण उन्हें त्रिवेंद्रम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में डॉक्टरों की काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और आज (9 अगस्त) उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

आर्थिक संकट में इंडस्ट्री से मांगी थी मदद
जिस दौरान सरन्या को अपने ब्रेन ट्यूमर के बारे में पता चला तो वह आर्थिक संकट से जूझ रही थीं। उन्होंने इंडस्ट्री में कई लोगों की मदद भी मांगी। सरन्या ससी मलयालम टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं। उनके कुछ टेलीविजन शो में 'मंथराकोडी', 'सीता' और 'हरिचंदनम' शामिल हैं। उन्होंने 'छोटा मुंबई', 'बॉम्बे', 'चाको रंदमन' और 'थलप्पावु' जैसी फिल्मों में सहायक भूमिकाएं भी निभाईं।

एक्टर अनुपम ओझा ने भी छोड़ा साथ
बता दें कि अभी एक दिन पहले ही यानी रविवार को टीवी के जानेमाने कलाकार एक्टर अनुपम ओझा का निधन के निधन ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। वह 63 साल के थे। अनुपम श्याम ओझा पिछले काफी समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें सप्ताह में तीन पर डायलिसिस करवाना पड़ता था। हाल ही में उन्हें मुंबई के लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड को लगा गहरा सदमा, फेमस फिल्म क्रिटिक राशिद ईरानी का निधन, बाथरूम में मिला शव












Click it and Unblock the Notifications