दिव्या प्रभा के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट में हुई छेड़छाड़, नशे में धुत्त पैसेंजर ने किया ऐसा काम

Divya Prabha Harassment: मलयालम एक्ट्रेस दिव्या प्रभा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि दिव्या प्रभा के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट में एक सह यात्री ने छेड़खाड़ की है जिसके बाद एक्ट्रेस ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गत 9 अक्टूबर 2023 को मुंबई से कोच्चि जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 681 में एक पैसेंजर ने दिव्या प्रभास के साथ छेड़छाड़ की। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस घटना के बारे में खुलकर लिखा है।

दिव्या प्रभा के साथ फ्लाइट में हुई छेड़छाड़
मलयालम एक्ट्रेस दिव्या प्रभा ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है- फ्लाइट में मौजूद वह पैसेंजर नशे में धुत था। फ्लाइट में मुझे परेशान किया गया। एयर होस्टेस को रिपोर्ट करने के बावजूद कोई खास कार्यवाही नहीं की गई। बस उस शख्स को प्लेन के टेक ऑफ से पहले दूसरी सीट पर शिफ्ट कर दिया गया। दिव्या प्रभा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लोगों को अपनी आपबीती सुनाई है।

Divya Prabha

नशे में धुत्त पैसेंजर ने किया ये काम
दिव्या प्रभास ने अपनी पोस्ट में लिखा है- कोच्चि एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद मेरे साथ हुई इस छेड़खानी की जानकारी मैंने एयरपोर्ट और एयरलाइन अधिकारियों को दी, जिन्होंने मुझे एयरपोर्ट पर स्थित पुलिस सहायता केंद्र के पास भेज दिया। इस घटना के बारे में दिव्या प्रभा ने बताया- नशे में धुत वो इंसान फ्लाइट की 12सी नंबर सीट से उठकर 12बी सीट पर आ गया और मेरी सीट 12ए थी। फिर बिना किसी बात के उसने मुझसे बहस शुरू कर दी। इसके बाद वह फिजिकल होने लगा। वह बहस करते हुए मुझे गलत तरह से छूने लगा था।

दिव्या प्रभा ने दर्ज कराई शिकायत
एक्ट्रेस दिव्या प्रभा ने आगे बताया कि जब उन्होंने इस घटना के बारे में फ्लाइट में मौजूद एयर होस्टेस को बताया तो उन्होंने उस शख्स को दूसरी सीट पर बैठा दिया। इससे ज्यादा और कुछ नहीं किया। दिव्या प्रभा ने कहा- फिर मैंने इस घटना की शिकायत एयर इंडिया ऑफिस स्टाफ से की। उन्होंने मुझे एयरपोर्ट पर मौजूद पुलिस सहायता केंद्र जाने के लिए कहा। वहां मैंने उस शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

पैसेंजर्स की सेफ्टी की अपील
फिलहाल एक्ट्रेस दिव्या प्रभा ने पुलिस से इस मामले की बारीकी से जांच करने की मांग की है। साथ ही एयरपोर्ट प्रबंधन से पैसेंजर्स की सेफ्टी की अपील भी की है। उन्होंने कहा है कि एयरपोर्ट प्रबंधन और एयरलाइन के लिए यात्रियों की सुरक्षा सबसे जरूरी होना चाहिए। एक्ट्रेस ने एयर इंडिया के ऑफिस अधिकारी और फ्लाइट के क्रू मेंबर्स के रिस्पॉन्स को निराशाजनक बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+