मलयालम एक्टर सिद्दीकी को यौन उत्पीड़न मामले में मिली जमानत, कोर्ट ने दिया ऐसा आदेश
Malayalam Actor Siddique: मलयालम एक्टर सिद्दीकी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में मलयालम एक्टर सिद्दीकी को अग्रिम जमानत दे दी है। आज यानी 19 नवंबर 2024 को अदालत ने एक्टर को राहत दे दी है।
मलयालम एक्टर सिद्दिकी को मिली जमानत
अदालत ने एक्टर सिद्दीकी को ट्रायल कोर्ट में अपना पासपोर्ट जमा करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि शिकायतकर्ता 8 साल तक पुलिस के पास नहीं गई थीं और उसने हेमा कमेटी को भी कथित हमले की सूचना नहीं दी थी। ऐसे में कोर्ट ने सिद्दीकी को अग्रिम जमानत देते हुए जांच में सहयोग करने के लिए कहा है।

यौन उत्पीड़न के आरोपों से किया इनकार
वहीं कोर्ट में सुनवाई के दौरान सिद्दीकी के वकील ने भी यौन उत्पीड़न के आरोपों से साफ इनकार किया और दावा किया कि वह कथित पीड़िता से कभी अकेले नहीं मिले हैं। उन्होंने ये दलील भी दी कि उन्हें क्लाइंट पर रेप का झूठा आरोप लगाया गया है।
अगस्त 2024 में मामला हुआ था दर्ज
आपको बता दें कि अगस्त 2024 में मलयालम एक्टर सिद्दीकी के खिलाफ एक एक्ट्रेस के आरोप के बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में कहा गया था कि सिद्दीकी ने साल 2016 में उस महिला एक्ट्रेस का यौन उत्पीड़न किया था। उनके खिलाफ धारा 376 (रेप) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पासपोर्ट ट्रायल कोर्ट में जमा कराने के निर्देश
इन आरोपों के बाद सिद्दीकी ने एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) के महासचिव पद से भी इस्तीफा दे दिया था। वहीं इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने में 8 साल की देरी को देखते हुए एक्टर को अग्रिम जमानत दे दी है। वहीं सिद्दीकी को अपना पासपोर्ट ट्रायल कोर्ट में जमा कराने और जांच में सहयोग करने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications