मलयालम एक्टर मामुकोया की हार्ट अटैक से मौत, फुटबॉल मैच के दौरान हो गए थे बेहोश
Mamukkoya Passed Away: एक्टर मामुकोया को फुटबॉल टूर्नामेंट में फैंस ने घेर लिया था। तभी उन्हें अचानक बेचैनी होने लगी थी। वह अचानक ही बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े थे।

Mamukkoya Passed Away: मलयालम फिल्मों के शानदार एक्टर मामुकोया का आज निधन हो गया है। खबर बै कि 77 वर्षीय एक्टर मामुकोया की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। मामुकोया को गत 24 अप्रैल (सोमवार) को केरल के कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिवंगत एक्टर मामुकोया कालिकवु जिले में एक फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने गए थे, जहां पर वह अचानक जमीन पर गिर पड़े थे। मामुकोया को कॉमेडी का राजा भी कहा जाता था। उनकी मौत की खबर से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
साउथ के कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि
साउथ फिल्मों के फेमस एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मामुकोया की एक तस्वीर शेयर की है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पृथ्वीराज ने साल 2021 में फिल्म कुरुथी में मामुकोया के साथ स्क्रीन शेयर किया था। पृथ्वीराज सुकुमारन ने दिवंगत एक्टर की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- शांति से रहें मामुकोया सर! आपके साथ कई बार स्क्रीन स्पेस शेयर करने का पूर्ण सौभाग्य प्राप्त हुआ। आपको इतने करीब से देखना एक ऐसी याद होगी जिसे मैं हमेशा के लिए संजो कर रखूंगा।












Click it and Unblock the Notifications