'बाबूराज ने उस रात मेरे साथ जो किया....', मलयालम एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा, बयां किया दर्द
Malayalam Actor Baburaj: इन दिनों मलयालम फिल्म इंडस्ट्री सुर्खियों में छाई हुई है। फिलहाल मलयालम एक्टर और प्रोड्यूसर बाबूराज पर एक जूनियर महिला आर्टिस्ट ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर जबरदस्त विवाद छिड़ गया है।
महिला आर्टिस्ट ने बाबूराज पर लगाया आरोप
जूनियर महिला आर्टिस्ट का आरोप है कि ये घटना बाबूराज के अलुवा वाले घर पर हुई थी, जहां पर उसे एक फिल्म में रोल देने को लेकर चर्चा करने के बहाने बुलाया गया था। महिला आर्टिस्ट के मुताबिक, जब वह बाबूराज के घर पर पहुंची तो देखा वहां सिर्फ बाबूराज और उसका असिस्टेंट ही मौजूद थे।

बाबूराज को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
महिला आर्टिस्ट के अनुसार एक्टर बाबूराज ने उनसे कहा था कि घर पर डायरेक्टर, स्क्रिप्ट राइटर और प्रोडक्शन कंट्रोलर भी मौजूद रहेंगे। एक्ट्रेस ने अपने बयान में उस खौफनाक घटना के बारे में बताते हुए दावा किया है कि बाद में बाबूराज उस कमरे में घुसे जहां वह बैठी हुई थीं।
'एक्टर ने मेरे साथ गंदी भाषा का इस्तेमाल किया'
महिला एक्ट्रेस के अनुसार एक्टर ने उनके साथ भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया और उनका यौन शोषण किया। एक्ट्रेस ने बताया- जब मैं उनके घर पहुंची तो वहां केवल बाबूराज और उनका असिस्टेंट ही था। उसने मुझे आराम करने के लिए एक कमरा दिया था, हालांकि थोड़ी देर बाद उन्होंने दरवाजा खटखटाया। जब मैंने दरवाजा खोला, तो वह कमरे में घुस गए और दरवाजा बंद कर दिया।
'मुझ पर झपट पड़े और मेरा यौन शोषण किया'
एक्ट्रेस ने आगे कहा- एक्टर बाबूराज ने मेरे लिए कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल किया और मुझ पर झपट पड़े और मेरा यौन शोषण किया। मैंने तब किसी से शिकायत नहीं की क्योंकि वह एक फेमस एक्टर हैं और मुझे किसी का सपोर्ट भी नहीं मिला था।
'फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है'
महिला एक्ट्रेस ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में इस तरह का दुर्व्यवहार होता रहता है। इंडस्ट्री में महिलाओं से अक्सर पूछा जाता है कि क्या वह रोल पाने के लिए कॉम्प्रोमाइज करने के लिए तैयार हैं या नहीं। महिला एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि डर के चलते उन्होंने बाबूराज के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।
'पीड़ित महिलाओं का कोई सपोर्ट नहीं करता है'
महिला एक्ट्रेस का ये मानना है कि ऐसी घटनाओं में पीड़ित महिलाओं का कोई सपोर्ट नहीं करता है। हालांकि उन्होंने इस मामले को लेकर कोच्ची के डीसीपी से बात की थी, जिन्होंने उनको शिकायत करने की सलाह दी थी। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने कुछ नहीं किया।
एक्टर बाबूराज ने इस घटना को बताया साजिश
वहीं इन सभी आरोपों से एक्टर और प्रोड्यूसर बाबूराज ने साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है। वह अब उस महिला एक्ट्रेस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। एक्टर का कहना है कि उनको बदनाम करने के लिए इस तरह की साजिश की गई है। आपको बता दें कि जस्टिस हेमा कमिटी की रिपोर्ट में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की असुरक्षा को लेकर कई बातें सामने आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications