शूरा खान की वजह से मलाइका अरोड़ा ने अरबाज को किया अनफॉलो? एक्ट्रेस ने बना ली दूरियां, जानें सच्चाई

Malaika Arora Unfollow Arbaaz Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस बीच खबर आ रही है कि एक्ट्रेस ने अपने एक्स पति अरबाज खान को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया।

बता दें कि, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का साल 2017 में तलाक हो गया था। हालांकि बेटे अरहान खान की परवरिश के लिए दोनों एक दूसरे के साथ जुड़े रहे। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे को फॉलो करते थे। लेकिन अब अरबाज के जन्मदिन पर मलाइका ने उन्हें अनफॉलो कर दिया।

Malaika Arora

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, मलाइका अरोड़ा के एक्स पति अरबाज खान ने पिछले साल शूरा खान से दूसरी शादी की थी। लेकिन इसके बावजूद मलाइका उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रही थीं। हालांकि शादी के बाद मलाइका और अरबाज को साथ में स्पॉट नहीं किया गया। अरबाज को अनफॉलो करने की खबर तब सामने आई जब उनकी पत्नी शूरा खान ने सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया। हालांकि, मलाइका या अरबाज की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया।

बता दें कि, अरबाज खान ने 4 अगस्त को अपना 57वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर शूरा खान ने एक्टर का डांस वीडियो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया। वहीं मलाइका अरोड़ा की बात करें तो, अपना वेकेशन मना रही हैं और 'मी' टाइम एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा की लाइफ में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन बीते कुछ समय से दोनों किसी पार्टी या डिनर डेट में एकसाथ नजर नहीं आए। जिसके बाद से दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में 'इंडियन कॉउचर वीक 2024' में दोनों को अलग-अलग देखा गया। इस दौरान मलाइका ने अर्जुन को पूरी तरह से इग्नोर किया। हालांकि कपल ने अब तक ब्रेकअप की अफवाहों पर चुप्पी साधी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+