'अभी और क्या-क्या दिखाएगा यह कलयुग', बेटे अरहान से 'वर्जिनिटी' पर सवाल पूछकर ट्रोल हुईं मलाइका अरोड़ा

Malaika Arora Bollywood News: सोहेल और अरबाज के बाद अब मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान खान के वॉडकास्ट 'डम बिरयानी' के अगले एपिसोड में नजर आएंगी। जिसका एक टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

इस वॉडकास्ट में मलाइका अपने बेटे अरहान खान से कई टॉपिक पर खुलकर बात करेंगी, लेकिन इससे पहले ही एक्ट्रेस एक सवाल को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं।

Malaika Arora trolled

दरअसल, मलाइका अरोड़ा बेटे के वॉडकास्ट में बतौर गेस्ट बनकर पहुंचेंगी, जहां वो अरहान खान से प्यार, शादी और सोशल मीडिया को लेकर सवाल करती करती नजर आई। हालांकि अपने बेटे से पूछे 'वर्जिनिटी' के सवाल कर मलाइका की सोशल मीडिया पर जमकर फजीहत हो रही है।

'डम बिरयानी' के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पेज पर मलाइका से जुड़ा एक टीजर पोस्ट किया गया है। जिसमें एक्ट्रेस बेटे से उसकी वर्जिनिटी के बारे में सवाल करतीं हैं। मलाइका पूछती हैं कि उसने अपनी 'वर्जिनिटी' कब लूज की थी।

'आप कब शादी कर रही हैं?'

हालांकि टीजर में इसके बारे में नहीं बताया गया कि अरहान से इस सवाल पर क्या जवाब दिया, लेकिन यूजर ने मलाइका को अपने बेटे से पूछे गए इस सवाल पर बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया।

इसके अलावा शो में अरहान ने अपनी मां से पूछा कि आप कब शादी कर रही हैं?। मां और बेटे के बीच हुई बातचीत को लेकर यूजर्स जमकर तंज कस रहे हैं।

यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

वीडियो के कमेंट सेक्सन में नेटिजेंस जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। एक यूजर ने रिएक्शन देते हुए कमेंट किया कि 'वाह, संस्कारों की शानदार नुमाइश।' ऐसे ही एक दूसरे यूजर ने लिखा 'वेस्ट की कॉपी की जा रही है।

वहीं एक और यूजर ने गाना लिखते हुए 'देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान, कितना बदल गया इंसान।' से अपनी बात पूरी की। इतना ही नहीं एक और यूजर ने तो यहां तक लिखा कि 'अभी और क्या-क्या दिखाएगा यह कलयुग'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+