क्या मलाइका अरोड़ा ने फैंस को कहा था झूठ? वेजिटेरियन बताकर खाया नॉनवेज, वीडियो देख भड़के फैंस
Malaika Arora Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन इसके बावजूद वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। अब हाल ही में उनका एक वीडियो फराह खान ने शेयर किया जिसकी वजह से फैंस मलाइका को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा इन दिनों डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा सीजन 11' को जज कर रही हैं। उनके अलावा इस शो को अरशद वारसी और फराह खान भी जज कर रहे हैं। शो में आए दिन तीनों एकसाथ मस्ती करते हुए नजर आते हैं। वहीं अब झलक के सेट से फराह खान ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह मलाइका और अरशद के साथ खाने का लुत्फ उठाती हुई नजर आईं।

हालांकि फराह खान की इस वीडियो से मलाइका अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ गईं। दरअसल, इस वीडियो में मलाइका को फराह खान नॉनवेज परोसती हुई नजर आईं। उन्होंने ये भी कहा कि यखनी पुलाव उनका मोस्ट फेवरेट है और फिश कड़ी उनकी मां ने टिफिन में पैक करके भेजा है। हालांकि फैंस को इस बात से दिक्कत नहीं कि वह नॉनवेज खा रही हैं। दिक्कत ये है कि मलाइका खुद को वेजिटेरियन बताती हैं।
अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस का कहना है कि मलाइका अरोड़ा ने झूठ बोला था कि वह वेजिटेरियन हैं। अब सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर जंग छिड़ गई। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'रहम करो जानवरों पर उन्हें भी जीने का अधिकार है।' एक ने लिखा, 'फिर झूठ क्यों कहा कि वेज खाती हूं।' एक ने लिखा, 'खुद को तो मलाइका वेज बताती है और यहां नॉनवेज खा रही है।' इस वीडियो में फराह, मलाइका के अलावा अरशद वारसी, गुरु रंधावा भी उनके साथ लंच करते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि, मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह फिलहाल अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों आए दिन इवेंट्स में साथ नजर आते हैं। हालांकि बीते कुछ वक्त से दोनों को साथ नहीं देखा गया जिसके कारण आए दिन कपल के ब्रेकअप की खबरें चर्चा में रहती हैं। वहीं मलाइका के बेटे अरहान खान भी सुर्खियों में छाए रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications