मलाइका अरोड़ा ने पहली बार अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप पर किया रिएक्ट! बोलीं-'मुझे नहीं है कोई अफसोस'

Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने फैशन सेंस और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उनके पिता की मौत हुई थी जिससे वह अब तक उभर नहीं पाई हैं। हालांकि वह वापस अपनी लाइफ को नॉर्मल कर रही हैं।

मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन के बाद अर्जुन कपूर उनके साथ साय की तरह रहे। एक्टर ने मलाइका को एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ा था। हालांकि इससे पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही थीं कहा जा रहा था कपल अलग हो गए हैं। अब मलाइका अरोड़ा ने पहली बार इस पर बात की।

Malaika Arora

ग्लोबल स्पा मैगजीन से बातचीत में मलाइका ने कहा कि, 'हमारी जिंदगी बहुत हैक्टिक होती और काम भी करना ही होता है। ऐसे में मुझे लाइफ को मेंटेन रखना ही होगा। ताकी में टॉप ऑफ द गेम में बनी रहूं। मैं रोजाना अपना डेली रुटीन फॉलो करती हूं फिर चाहे सुबह उठना हो, वर्कआउट करना हो या फिर कुछ खाना हो।'

मलाइका अरोड़ा ने इस इंटरव्यू के दौरान पहली बार अपने ब्रेकअप पर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मुझे यकीन है कि मैंने अपनी लाइफ में जो भी फैसला लिया है उसने मेरी लाइफ को पर्सनली और प्रोफेशनली और आगे बढ़ाया है। मुझे किसी भी बात का कोई पछतावा नहीं है। हम लोग जिस तरह चाहते थे चीजों को वैसे ही खत्म किया। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं।'

दरअसल, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर साल 2018 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल को कई बार एकसाथ पार्टी में देखा जाता था। लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों साथ में स्पॉट नहीं हुए। पिछले साल नए साल के जश्न में भी मलाइका और अर्जुन साथ नजर नहीं आए। एक्ट्रेस ने अकेले अपना नया साल मनाया। इसके बाद अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में भी मलाइका उनके साथ नहीं दिखीं और ना ही सोशल मीडिया पर उन्हें विश दिया।

ये भी पढ़ें: Malaika Arora के सौतेले पिता थे अनिल मेहता? मौत के बाद खुला ये बड़ा राज, किसकी बेटी हैं एक्ट्रेस?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+