सरेआम फूट-फूट कर रोने लगीं मलाइका अरोड़ा, बोलीं- हमारे पास घर नहीं था, हमारी हालत तो......

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कुछ दिनों पहले ही खबर आ रही थी कि मलाइका अरोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि इस बारे में कपल की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसी बीच मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मलाइका अरोड़ा का संघर्ष भरा बचपन
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपने डांस के लिए काफी मशहूर हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में आइटम सॉन्ग पर डांस किया है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से आज करोड़ों की संपत्ति बना ली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी जिंदगी कभी इतनी आलीशान नहीं थी। उन्होंने बचपन में काफी संघर्ष झेला है। मलाइका अरोड़ा महाराष्ट्र के ठाणे में पैदा हुई हैं। मलाइका अपने पिता से अलग होने के बाद बहन अमृता अरोड़ा और अपनी मां के साथ मुंबई के चेंबूर इलाके में रहती थीं।

Malaika Arora

डांस रिएलिटी शो में संगीता फोगाट की परफॉर्मेंस
टीवी के फेमस डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' के लेटेस्ट एपिसोड में पहलवान संगीता फोगाट ने अपने कोरियोग्राफर भरत घरे के साथ दमदार परफॉर्मेंस दी थी। उनकी परफॉर्मेंस ने मजदूरों की दुर्दशा पर ध्यान दिलाते हुए एक मैसेज दिया जो अथक प्रयास करके दूसरों के लिए घर बनाते हैं, लेकिन खुद को अपने घर के बिना पाते हैं।

फूट फूटकर रोने लगीं मलाइका अरोड़ा
संगीता फोगाट की परफॉर्मेंस के बाद मलाइका अरोड़ा कैमरे के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगती हैं। वह कहती हैं- मुझे याद है कि हम लोग किराये के मकान में रहते थे। हमारे पास अपना घर नहीं था। हम आज भी मजाक में कहते हैं कि हम बचपन में माचिस की डिब्बी में रहते थे। मुझे याद है कि हमारा घर कितना छोटा था।

पैसे बचाकर घर खरीदना चाहती थीं मलाइका
मलाइका अरोड़ा वीडियो में कहती हैं- अगर हम घूमते थे, तो डर लगता था कि किसी को चोट लग सकती है। ये बहुत, बहुत मुश्किल था, थोड़े से पैसे बचाने के बाद, मैं एक घर खरीदना चाहती थी और मैंने इसके बारे में अपनी मां को बताया था। उन्होंने आगे कहा- मुझे आपका कॉन्सेप्ट बहुत पसंद आया। मुझे यकीन है कि कई लोगों के पास इस कॉन्सेप्ट की अलग-अलग इंटरप्रिटेशन होंगी। लेकिन जिस तरह से आपने इसे प्रस्तुत किया, वह बहुत सुंदर इंटरप्रिटेशन थी। संगीता, आप एक नैचुरल एक्ट्रेस हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+