क्या अरबाज खान की दूसरी शादी से हर्ट हुईं मलाइका अरोड़ा? वीडियो देख फैंस बोले- 'उनकी आंखों में दिख रहा है'

Malaika Arora Video: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान की तीसरी गर्लफ्रेंड शूरा खान के साथ 24 दिसंबर को शादी हो गई। जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे। कपल की शादी की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लेकिन अपने एक्स हसबैंड की शादी में मलाइका अरोड़ा नहीं पहुंची बल्कि वह अपने दोस्तों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करती हुई नजर आईं।

मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस क्रिसमस का सेलिब्रेशन करते हुए अपने परिवार और दोस्तों के साथ नजर आईँ। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने सफेद रंग की ड्रेस कैरी की हुई थी। इसके साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का कोट पहना था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Malaika Arora

मलाइका के इस लुक से ज्यादा लोगों का ध्यान अरबाज खान की शादी ने खींचा। फैंस वीडियो पर लगातार कमेंट कर पूछ रहे हैं कि आखिर वह अपने एक्स हसबैंड के खास दिन पर क्यों शामिल नहीं हुईं। वहीं कुछ फैंस ने एक्ट्रेस के आव-भाव नोटिस किए और एक्ट्रेस का हाल जानने की कोशिश की। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'वह हर्ट हैं उनकी आंखों में देखा जा सकता है'। इसके अलावा अन्य फैंस ने उन्हें नया साल और क्रिसमस की बधाई दी।

बता दें कि, अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। ये शादी अरबाज की बहन अर्पिता खान के घर पर हुई है। जिसमें उनका पूरा परिवार शामिल हुआ। इसके अलावा कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी कपल को बधाई देने पहुंचे। जिसकी कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इससे पहले अरबाज खान की शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से हुई थी। लेकिन साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद अरबाज की लाइफ में जॉर्जिया एंड्रियानी आईं और दोनों ने लगभग 4 साल एक दूसरे को डेट किया। लेकिन अरबाज और जॉर्जिया का साल 2022 में ब्रेकअप हो गया था। वहीं मलाइका की बात करें तो वह इस वक्त अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+