'मैं फीकी और ठंडी कहलाए जाने के बजाए सेक्सी और स्पाइसी कहलाना पसंद करूंगी'

नई दिल्ली, 12 मार्च: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भले ही फिल्मों में ना नजर आएं, लेकिन वो अपने लुक और फिगर की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर वो लगातार अपने फैन्स के लिए खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। हाल में एक इंटरव्यू में मलाइका ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए हैं।

स्ट्रेच मार्क्स पर कही ये बात

स्ट्रेच मार्क्स पर कही ये बात

मलाइका अरोड़ा ने कहा है कि मैं 'फीकी और ठंडी' कहलाए जाने के बजाय 'सेक्सी और स्पाइसी' के तौर पर पहचानी जाना पसंद करूंगी। मुझे हमेशा से ऐसा ही जाना जाता रहा है। मैं स्वभाव से बहुत फुर्तीली हूं। इसके अलावा वो अपने स्ट्रेच मार्क्स के कारण असुरक्षित महसूस नहीं करतीं। उनका मानना है कि बुढ़ापा जीवन का अभिन्न अंग है और वो इसे समझदारी से अपनाएंगी।

हार्मोनल चेंज से परेशान

हार्मोनल चेंज से परेशान

मलाइका ने कहा कि कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जब वो इसका बिल्कुल उल्टा महसूस करती हैं। कभी-कभी महीने के 15 दिन वो अपनी ऊंचाई पर होती हैं, जबकि बाकी के 15 दिन वो बहुत स्ट्रगल करती हैं। इसके पीछे का कारण उनका हार्मोनल चेंज है, जिससे सभी महिलाएं गुजरती हैं। उनको ये लगता है कि वो फूल गई हैं और इसके बाद वो उदास हो जाती हैं।

ट्रोलिंग पर कही ये बात

ट्रोलिंग पर कही ये बात

अपनी बॉडी और फिगर पर उन्होंने कहा कि वो अपनी त्वचा में सहज हैं और उनको ये बात पता है कि असुरक्षा से कैसे निपटना है। ट्रोलिंग पर उन्होंने कहा कि स्ट्रेच मार्क्स को लेकर अगर कोई मुझे ट्रोल करता है, तो उन्हें फर्क नहीं पड़ता है।

बेडरूम फोटो पर ट्रोल

बेडरूम फोटो पर ट्रोल

मलाइका ने हाल ही में अपनी एक हॉट तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिसको देखकर फैंस की नींद उड़ गई, हालांकि इस तस्वीर के बाद एक तरफ जहां फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे तो दूसरी तरफ उनको एक बार फिर से ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि दिखाना क्या चाहती हो, जबकि दूसरे ने लिखा ये क्या दिखा रही हैं आप। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- 'कमाल कर दिया आंटी'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+