New Year 2023: अर्जुन कपूर के प्यार में खोई हुई दिखीं मलाइका अरोड़ा, बॉयफ्रेंड संग किया ये काम
मलाइका अरोड़ा ने इस बार ना तो परिवार और ना ही अपने बेटे अरहान खान के साथ नया साल सेलिब्रेट किया। बल्कि एक्ट्रेस ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आईं।
Malaika Arora Arjun Kapoor: पूरा देश नया साल 2023 का जश्न मना रहा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक जश्न में डूबा हुआ नजर आ रहा है। हर किसी ने इस नए साल का स्वागत अपने खास अंदाज में किया। जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स ने कोई कसर नहीं छोड़ी। जहां कोई अपने परिवार के साथ ये खास दिन सेलिब्रेट कर रहा है वहीं कुछ लोग अपने लव बर्ड्स के साथ एंजॉय करते हुए नजर आए। इसी कड़ी में मलाइका अरोड़ा भी अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक होती हुई नजर आईं।

अर्जुन कपूर संग मलाइका ने सेलिब्रेट किया नया साल
मलाइका अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेय़र करती रहती हैं। अब नए साल के मौके पर वह अर्जुन के साथ कोजी होती हुई नजर आई और साल 2023 का आगाज किया।

अर्जुन के प्यार में खोई दिखी मलाइका
अब नए साल के पहले दिन मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के प्यार में खोई हुई नजर आईं। ब्लैक एंड व्हाइट में फोटो में जहां अर्जुन सेल्फी ले रहे हैं तो वहीं मलाइका अरोड़ा पूरी तरह से उनके प्यार में खोई हुईं हैं। दोनों की ये रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फोटो को देख दोनों की क्यूट बॉन्डिंग का अंदाजा लगाया जा सकता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
मलाइका अरोड़ा ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम में शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन में लिखा- 'हेल्ल 2023...लव एन लाइट'। ये फोटो जैसे ही एक्ट्रेस ने पोस्ट की तो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस फोटो को देख फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं साथ ही कपल को नए साल की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
राजस्थान में सेलिब्रेट कर रहे नया साल
इससे पहले अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर साल 2022 के आखिरी दिन एक ग्रुप फोटो शेयर की थी। जिसमें वह गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा और एक्टर वरुण धवन, नताशा और मोहित मारवा के साथ राजस्थान में नया साल सेलिब्रेट कर रहे हैं। तीनों कपल यहां फाइव स्टार होटल ओबरॉय में तीनों ठहरे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी।

कब शादी करेंगे करेंगे मलाइका-अर्जुन?
बता दें कि, इन दिनों मलाइका अरोड़ा अपने शो मूविंग इन विद मलाइका को लेकर चर्चा में बनी हैं। इस टॉक शो में एक्ट्रेस आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से फैंस के साथ साझा करती हैं। साथ ही उनके इस शो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि शो में अब तक एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी शादी से जुड़ा खुलासा नहीं किया है। फैंस को उम्मीद है कि मलाइका और अर्जुन इस साल 2023 में शादी करेंगे। हालांकि इसको लेकर अब तक दोनों की तरफ से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications