मलाइका अरोड़ा ने शेयर की बिना कपड़ों के अर्जुन कपूर की फोटो, कुशन से खुद को ढकते नजर आए एक्टर
Arjun Kapoor Viral Photo: मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की बिना कपड़ों वाली तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा है- मेरा लेजी बॉय। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Arjun Kapoor Viral Photo: बॉलीवुड एकटर अर्जुन कपूर इस समय सुर्खियों में छाए हैं। अर्जुन कपूर के लेटेस्ट फोटो ने इस समय उन्हें लोगों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है। है। दरअसल अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक्टर की एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो गए हैं। इस बार मलाइका ने अर्जुन की एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वह बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं। अर्जुन कपूर ने अपनी बॉडी को कुशन पिलो से कवर कर रखा है।
बिना कपड़ों के नजर आए अर्जुन कपूर
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों ही अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते रहते हैं। दोनों इंस्टाग्राम पर कई सारी रोमांटिक तस्वीरें भी पोस्ट करते रहते हैं। लेकिन इस बार मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की न्यूड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है जिसमें अर्जुन अपनी बॉडी को कुशन पिलो से शेयर करते नजर आ रहे हैं।
मलाइला अरोड़ा ने शेयर की अर्जुन की न्यूड फोटो
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ मलाइका ने एक छोटा कैप्शन भी लिखा है- मेरा अपना लेजजी बॉय। वहीं अर्जुन कपूर ने भी अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका का ये पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर भी रीशेयर किया है। हालांकि अर्जुन ने इस तस्वीर को शेयर करने के बाद कैप्शन में कुछ लिखा नहीं है। इस तस्वीर में अर्जुन कपूर सोफे पर बैठकर अंगड़ाई लेते नजर आ रहे हैं। उनके शरीर पर एक कुशन रखा हुआ है, इसके अलावा कोई कपड़ा नजर नहीं आ रहा है। देखें फोटो-
लोगों ने कहा- ये तो कुछ भी गंदा कर सकते हैं
काफी लोगों को अर्जुन कपूर के बिना कपड़ों वाली ये तस्वीर बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है। ऐसे में लोग अर्जुन कपू के साथ साथ उनकी गर्लप्रेंड लाइका अरोड़ा की भी जमकर आलोचना कर रहे हैं। आपको बता दें कि पैपराजी विरल भयानी ने मलाइका के इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिस पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- गालियां खाने का शौक है इन्हें और फिर ये हमें ट्रोलर कहते हैं। वहीं एक ने लिखा है- कुशन कह रहा होगा, मेरा गलत इस्तेमाल किया जा रहा माय लॉर्ड। वहीं एक यूजर ने लिखा है- ये कुछ भी गंदा करने को तैयार रहते हैं।

मलाइका अरोड़ा से 12 साल छोटे हैं अर्जुन
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस और फेमस आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा अपने एक्स पति अरबाज खान से साल 2017 में अलग हुई थीं। इसके बाद से वह बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। मलाइका और अर्जुन अक्सर सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा से 12 साल छोटे हैं। ऐसे में दोनों को लोगों से कई गंदे कमेंट्स सुनने को मिलते हैं। हालांकि दोनों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications