अर्जुन कपूर को छोड़ मलाइका अरोड़ा को किससे हुआ प्यार? मिस्ट्री मैन की शेयर की फोटो, खुली पोल

Malaika Arora Mystery Man: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों से खबरें आ रही थी कि मलाइका अरोड़ा का अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हो गया है। इस बीच उनकी मिस्ट्री मैन के साथ फोटो वायरल हो रही है।

अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप रूमर्स के बीच मलाइका अरोड़ा वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें शेयर की। हालांकि, उनके वेकेशन पर अर्जुन कपूर नहीं बल्कि कोई और शख्स नजर आया। जिसकी तस्वीर खुद मलाइका ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

Malaika Arora

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वेकेशन की फोटोज का कोलाज शेयर किया है। जिसमें एक शख्स नजर आ रहा है। हालांकि एक्ट्रेस के मिस्ट्री मैन की फोटो साफ नहीं है लेकिन मलाइका एक बार फिर डेटिंग को लेकर चर्चा में आ गईं। फैंस का कहना है कि 50 साल की मलाइका की जिंदगी में अर्जुन कपूर के बाद अब इस मिस्ट्री मैन की एंट्री हो गई है।

इस फोटो के बाद एक बार फिर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें तेज हो गई हैं। बता दें कि, नए साल की पार्टी में भी दोनों साथ नजर नहीं आए थे। जिसके बाद से लगातार दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं हाल ही में अर्जुन कपूर के बर्थडे पार्टी में पूरा बॉलीवुड पहुंचा हुआ था लेकिन एक्टर की लेडी लव मलाइका ना तो पार्टी में गईं और ना ही एक्ट्रेस ने अर्जुन के लिए बर्थडे पोस्ट शेयर किया।

अर्जुन कपूर के बर्थडे के बाद से फैंस ने ये मान लिया है कि दोनों अब हमेशा के लिए जुला हो चुके हैं। हालांकि पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, कपल के करीबी ने दावा किया था कि मलाइका और अर्जुन ने काफी सोच कर इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। लेकिन दोनों हमेशा अच्छे दोस्त रहेंगे। बाद में मलाइका ने इन खबरों को अफवाह बताकर खारिज किया था। खैर सच्चाई क्या है इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+