क्या सच में हो गया Arjun-Malaika का ब्रेकअप? एक्ट्रेस ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर लिखा,'अपना व्यवहार देखें'

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच सब ठीक नहीं है। ब्रेकअप की खबरों के बीच एक्ट्रेस ने एक्ट्रेस ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जो कि काफी वायरल हो रहा है।

Malaika Arora Cryptic Post: बॉलीवुड में इन दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों अब अलग हो चुके हैं। हालांकि इन खबरों पर अर्जुन और मलाइका की एक वीडियो ने विराम लगा दिया था। जिसमें दोनों को एकसाथ स्पॉट किया गया था। लेकिन इस बीच एक्ट्रेस ने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया जिसने एक बार फिर इन अफवाहों को हवा दे दी।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अभी तक ब्रेकअप की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। दोनों ने अभी तक इस पर चुप्पी साधी हुई है। लेकिन अब मलाइका ने एक बार फिर से एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है इसी के साथ बॉलीवुड के गलियारों में एक बार फिर दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें तेज हो गई।

Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा ने अपने पोस्ट को इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर लिखा, 'एक महिला इस बात का रिफ्लेक्शन बन जाती है कि आप उसके साथ कैसा बिहेव करते हैं। अगर आपको उसका बिहेवियर पसंद नहीं आ रहा है तो ये देखें कि आप उसे कैसे ट्रीट कर रहे हैं।' अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें तब शुरू हुई थीं जब मलाइका एक्टर के किसी भी पोस्ट पर रिएक्ट नहीं कर रही थीं। इन अफवाहों के बीच खबरें आने लगी थीं कि मलाइका से ब्रेकअप होने के बाद अर्जुन कपूर कुशा कपिला को डेट कर रही हैं। हालांकि बाद में कुशा कपिला ने अपने एक पोस्ट के जरिए इस पर सफाई दी और इसे अफवाह बताया।

ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को एक डिनर डेट में साथ स्पॉट किया गया। दोनों ने पैपराजी को साथ में पोज भी दिए जिसे देख ऐसा लग रहा था कि दोनों के बीच सब ठीक है। इसी के साथ उन्होंने एक-दूसरे को लेकर उड़ रहीं ब्रेकअप की अफवाहों पर विराम लगा दिया। हालांकि इस पर अभी तक कपल की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+