मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को लेकर कही ऐसी बात, बोलीं- मैं उसके लिए खाना बनाती हूं लेकिन वो कभी....

Malaika Arora and Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा ने अपनी कुकिंग को याद करते हुए कहा- मैं अर्जुन कपूर के लिए हमेशा खाना पकाती हूं। मैं उनसे खाना बनाने के लिए कहने की गलती नहीं करूंगी।

Malaika Arora

Malaika Arora and Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपने एक्स पति अरबाज खान को तलाक देने के बाद से अपने से छोटी उम्र के एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों लिव इन में भी रहते हैं। हालांकि होनों ने लिव इन में रहने को लेकर आज तक किसी के सामने कुछ कहा नहीं है। हालांकि दोनों एक दूसरे को लेकर कैमरे के सामने कई तरह की बातें करते रहते हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को लेकर एक नया बयान दिया है।

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का रिलेशन
आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते को किसी से छिपाते नहीं हैं। दोनों इवेंट्स से लेकर पार्टीज तक में साथ में रोमांटिक पोज देते जर आते हैं। इसके अलावा खुलकर एक दूसरे के बारे में अपनी फीलिंग्स जाहिर करते दिखाई देते हैं। लोग चाहते हैं कि मलाइका अरोड़ा जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ शादी कर लें लेकिन दोनों इस मुद्दे पर कभी खुलकर बात नहीं करते हैं।

malaika arora

'मैं हमेशा अर्जुन के लिए खुद खाना पकाती हूं'
ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने पहली बार अर्जुन कपूर के लिए एक नई बात बताई है। मलाइका अरोड़ा ने अपनी कुकिंग को याद करते हुए कहा- मैं अर्जुन के लिए हमेशा खाना पकाती हूं। मैं उनसे खाना बनाने के लिए कहने की गलती नहीं करूंगी। अगर आप खाना नहीं बना सकते तो मैं किसी से खाना बनाने के लिए क्यों कहूंगी, ये थोड़ी बेवकूफी है। मलाइका अरोड़ा ने अपने इंटरव्यू में आगे कहा है- अर्जुन को तो चाय तक बनानी नहीं आती तो मैं उनसे खाना बनाने के लिए क्यों कहूंगी। मैं कुकिंग करके खुश हूं और मुझे खाना बनान पसंद है। ऐसे में हम दोनों को खाना पकाने की जरूरत नहीं है। जो खाना मैं बनाती हूं उसे वह इन्जॉय करते हैं, ये ज्यादा जरूरी है मेरे लिए।

'अर्जुन अपनी उम्र से ज्यादा समझदार हैं'
मलाइका अरोड़ा ने इंटरव्यू में कहा- अर्जुन बहुत लिबरल और केयरिंग हैं। वह अपनी उम्र से अधिक समझदार हैं और मुझे उनकी ये क्वालिटीज अच्छी लगती हैं। अर्जुन के साथ घर बसाना मुझे अच्छा लगेगा और ये हमारे रिलेशनशिप को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा। मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा- शादी के लिए हम दोनों तैयार हैं। मैं अगले 30 साल तक इसी तरह काम करना पसंद करूंगी। इसके अलावा कुछ नया बिजनेस भी करना चाहती हैं। मैं अर्जुन के साथ खूब घूमना चाहती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+