अरबाज से तलाक के बाद 'खान' सरनेम हटाने से कितनी बदली मलाइका अरोड़ा की जिंदगी? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का साल 2017 में तलाक हुआ था। एक्ट्रेस ने बताया कि लोगों ने उन्हें खान सरनेम नहीं हटाने की सलाह दी थी। लोगों का कहना था कि इससे उन्हें काफी फायदा होगा।

Malaika Arora About Khan Surname: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर अपने फैशन स्टाइल और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। जिसके लिए उन्हें कई बार ट्रोल भी किया जाता है। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान संग तलाक लेने के बाद खान सरनेम छोड़ने पर पहली बार बात की। उन्होंने बताया कि इससे उनकी जिंदगी में किस तरह के बदलाव आए।

खान सरनेम हटाने से कितना बदली मलाइका की जिंदगी?

खान सरनेम हटाने से कितना बदली मलाइका की जिंदगी?

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा से उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई सवाल किए गए। जब उनसे पूछा गया कि खान सरनेम से उनकी जिंदगी में किस तरह के बदलाव आए? तो इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'खान खानदान की बहू बनने के बाद और मेरे नाम के आगे यह सरनेम लगने के बाद मुझे काफी फायदे हुए थे। लेकिन इसके अलावा मेरा पॉपुलर सरनेम अरोड़ा भी है।'

'जिस वक्त मैंने अपने नाम के आगे से खान सरनेम को हटाया था..'

'जिस वक्त मैंने अपने नाम के आगे से खान सरनेम को हटाया था..'

मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा कि, 'मेरा अरोड़ा सरनेम काफी पॉपूलर है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मैं अपनी जिंदगी में जो कुछ चाहती हूं वो इस नाम की बदौलत हासिल कर सकती हूं। मेरे लिए जिंदगी में हर दिन एक नई चुनौती है और मैं हर एक दिन काम के लिए बहुत मेहनत करती हूं। जिस वक्त मैंने अपने नाम के आगे से खान सरनेम को हटाया था, उसके बाद बिना किसी रुकावट के मैंने अपने अरोड़ा सरनेम के साथ अपने काम की शुरुआत की है'।

लोगों ने सरनेम को लेकर दी थी ये सलाह

लोगों ने सरनेम को लेकर दी थी ये सलाह

मलाइका अरोड़ा ने आगे बताया कि बहुत से लोगों ने अरबाज खान से तलाक के बाद खान सरनेम नहीं हटाने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि, इससे मैं अपने जीवन की ये बहुत बड़ी गलती करने जा रही हूं। लोगों ने कहा कि तुम्हें खान सरनेम की वैल्यू नहीं पता है। हालांकि मलाइका ने आगे खान परिवार की तारीफ करते हुए बताया कि उनसे आज भी अच्छे संबंध हैं।

अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप पर बोलीं मलाइका

अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप पर बोलीं मलाइका

इसके बाद मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि, जब मैंने तलाक का फैसला किया था तो लोगों ने कहा कि मैं तलाक क्यों ले रही हूं। फिर जब तलाक के बाद मुझे प्यार हुआ तो लोगों ने कहा इसे प्यार कैसे हो गया। इसके बाद अपने से कम उम्र के लड़के से प्यार करने पर मुझे बोला गया कि मैं अपने होश खो बैठी हूं। लेकिन मैं बस यही कहूंगी कि अगर आप प्यार में हैं तो उसकी कोई उम्र नहीं होती।'

शादी के 19 साल बाद मलाइका ने लिया था तलाक का फैसला

शादी के 19 साल बाद मलाइका ने लिया था तलाक का फैसला

बता दें कि, साल 2017 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हुआ था। शादी के 19 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। दोनों का एक बेटा भी है अरहान खान, जो कि मलाइका के साथ ही रहता है। हालांकि तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुकी है।

Recommended Video

    Arbaaz Khan का Girlfriend Giorgia Andriani से हुआ Breakup, जानें क्या है वजह | वनइंडिया हिंदी |*News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+