थाई पर लगी चोट को लेकर मलाइका अरोड़ा ने खोला ये राज, बोलीं- कुछ घाव निशान छोड़ जाते हैं क्योंकि.....

Malaika Arora Injury: बॉलीवुड फिल्मों के आइटम नंबर्स पर डांस कर अपना जादू चलाने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पिछले दिनों थाई पर लगी चोट के चलते लाइमलाइट मेंआ गई थीं। थाई पर लगे चोट के निशान साफ नजर आ रहे थे जिसके चलते मलाइका लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई थीं। फिटनेस फ्रीक मलाइका अरोड़ा की इस चोट को देखकर लोग उनसे तरह तरह के सवाल पूछने लगे थे। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा था जहां एक्ट्रेस की थाई पर नीले रंग का एक बड़ा निशान दिखाई दे रहा था। अब इस चोट को लेकर मलाइका अरोड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

मलाइका अरोड़ा के थाई पर चोट
मलाइका अरोड़ा की थाई पर चोट के निशान देखने के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह के सवाल उठाए थे। लोगों का कहना था कि इस चोट को छुपाने की बजाय मलाइका इसे फ्लॉन्ट क्यों कर रही हैं। उस समय मलाइका अपनी इस चोट को लेकर चुप थीं लेकिन अब उन्होंने लोगों के इन सवालों का जवाब दिया है। साथ ही बताया है कि उन्हें ये चोट कैसे लगी।

Malaika Arora

मलाइका ने कहा- मैं गिर गई थी तो चोट लग गई
हाल ही में बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका अरोड़ा ने अपने इस चोट को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि वह एक जगह पर बहुत बुरी तरह से गिर गई थीं। इस वजह से उन्हें इतनी गहरी चोट लगी और ये निशान पड़ गया। उन्होंने कहा- इसमें छुपाने जैसी कोई बात नहीं है। इंसान को कभी भी कहीं भी चोट लग सकती है। मैं फिसलकर गिर गई थी तो मुझे भी चोट लग गई।

'कुछ घाव निशान छोड़ जाते हैं'
मलाइका अरोड़ा ने कहा- मैं इसे छुपा नहीं सकती थी। अगर ऐसा करती तो ये और भी ज्यादा खराब हो जाता। इसलिए मैंने शॉर्ट्स पहने ताकि ये जल्द से जल्द रिकवर हो सके। वहीं मलाइका ने आगे कहा- लोग गिरते हैं और चोट लगती है। हमें बस खुद को फिर से उठाना आना चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए। वहीं कुछ घाव निशान नहीं छोड़ते और कुछ छोड़ जाते हैं। यही लाइफ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+