25 में शादी और 44 में तलाक! 10 साल छोटे लड़के से लड़ाया इश्क मगर फिर... कुछ ऐसी रही मलाइका की लव लाइफ
Malaika Arora love life: अपनी फिटनेस और खूबसूरती के चलते फैंस के बीच मलाइका अरोड़ा काफी मशहूर हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। 10 साल छोटे अर्जुन कपूर को जब एक्ट्रेस ने डेट करना शुरू किया था तो गॉसिपिंग होने लगी। मगर अब खबरें हैं कि दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं।
मलाइका-अर्जुन का ब्रेकअप!
जिस तरह फिल्मी दुनिया में कहीं भी कुछ भी होता है ठीक उसी तरह सेलेब्स की जिंदगी में भी कई बार हैरान कर देने वाली चीजें होती हैं। बीते कुछ महीनों पहले अर्जुन कपूर और मलाइका की शादी की खबरें चर्चा में थीं। एक्टर मलाइका की मम्मी से मिलने भी पहुंचे थे मगर अब अचानक खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

ऐसी रही मलाइका की लव लाइफ
मलाइका अरोड़ा हमेशा से लव लाइफ में काफी अनलकी रहीं हैं। 25 साल की उम्र में मलाइका की शादी हो गई थी। अरबाज के साथ उनका बेटा भी हुआ। मगर फिर शादी के 19 साल के बाद अरबाज संग उन्होंने अपनी राहें अलग कर लीं। मलाइका को तलाक के बाद खूब ताने सुनने पड़े। हालांकि एक्ट्रेस ने कभी भी ट्रोल्स को सीरियस नहीं लिया।
10 साल छोटे अर्जुन पर आया दिल
अरबाज से तलाक के बाद मलाइका का दिल खुद से 10 साल छोटे अर्जुन कपूर पर आ गया। दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। अर्जुन संग मलाइका अकसर तस्वीरें भी शेयर करती रहती थीं। फैंस को भी ये कपल शुरू से काफी पसंद रहा है। हालांकि 10 साल छोटे एक्टर को डेट करने के चलते तलाक की ही तरह मलाइका को यहां भी ताने सुनने पड़े। हालांकि एक्ट्रेस ने कई दफा ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया।
सेपरेशन की आने लगीं खबरें
मगर फिर अचानक से बीते कुछ महीने पहले मलाइका और अर्जुन के अलग होने की खबरें आने लगीं। कुछ दिनों के बाद खबरें ये भी आईं कि दोनों की शादी हो रही है। इसलिए अर्जुन कपूर ने मलाइका की मां से मुलाकात की। हालांकि ये भी अफवाहें थीं।
अलग होने का लिया फैसला- सूत्र
मगर अब फिर खबरें हैं कि अर्जुन और मलाइका ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। 'पिंकविला' ने अपने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है कि मलाइका और अर्जुन ने पूरे सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है। दोनों का सफर बस यहीं तक का था और दोनों ही इसे पूरी इज्जत के साथ खत्म कर रहे हैं।
एक सूत्र ने बताया कि दोनों का रिश्ता काफी खास था। दोनों के दिलों में भी एक दूसरे के लिए जगह रहेगी और हमेशा ही रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications