'पता नहीं मैंने क्यों...' अरबाज खान से शादी कर पछता रही हैं मलाइका अरोड़ा? एलिमनी को लेकर किया खुलासा

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। साल 2017 में उनका अरबाज खान से तलाक हो गया था। एक्ट्रेस ने 25 साल की उम्र में शादी कर ली थी। उस वक्त वह अरबाज खास से बेहद प्यार करती थीं। अब एक्ट्रेस ने जल्दी शादी करने के फैसले पर बात की।

मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान ने उस वक्त शादी की थी जब उनका करियर पीक पर था। 25 साल की उम्र में एक्ट्रेस को एक के बाद एक कई सारे प्रोजेक्ट्स मिल रहे थे। वहीं 19 साल की शादी टूटने के बाद उन्हें काफी ताने सुनने को भी मिले थे। अब हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में मलाइका ने बताया कि वह क्यों जल्दी शादी करना चाहती थी।

malaika arora

मलाइका अरोड़ा ने कहा कि, 'मैं उस माहौल में पली-बढ़ी, जहां मुझे कभी भी शादी के लिए दबाव नहीं डाला गया। मुझे हमेशा बाहर जाकर ज्यादा लोगों से मिलना और अपनी जिंदगी को एंजॉय करने के लिए कहा जाता था। फिर भी पता नहीं क्यों मेरे दिमाग में क्या आया और मैंने 22-23 साल की उम्र में अपने घरवालों से शादी करने के लिए कहा। जबकि किसी ने भी मुझ पर शादी का दबाव नहीं डाला था।'

मलाइका अरोड़ा ने आगे बताया कि जब उनकी शादी हो गई थी तो उसके कुछ वक्त बाद उन्हें एहसास हुआ कि ये वो जिंदगी नहीं थी जैसी वह चाहती थीं। लेकिन अरबाज से तलाक के बाद लोगों ने सवाल उठाए और उनका खूब मजाक भी उड़ाया। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'जब मैंने तलाक लेने का फैसला किया, तो मुझे नहीं लगता कि इंडस्ट्री में बहुत सारी महिलाएं थीं जो तलाक ले रही थीं और आगे बढ़ रही थीं। मुझे लगा कि अगर अंदर से खुश रहना है अपने बच्चे को खुश करना है तो उसके लिए मुझे अंदर से ठीक महसूस करना जरूरी है।'

मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा कि, हमारे यहां तलाक लेने को एक कलंक की तरह माना जाता है और हर कोई इसे गलत दृष्टि से देखता है। एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने अरबाज खान से तलाक लिया तो लोगों ने भद्दे कमेंट्स किए थे कि उनको तगड़ी एलिमनी मिली थी। एक्ट्रेस ने एक किस्सा शेयर करते हुए कहा कि, 'तलाक लेने के बाद एक बार एक मीडिया पर्सन ने मेरी ड्रेस की कीमत पूछी थी। मुझे वो सुनकर काफी बुरा लगा था।'

बता दें कि, अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था और साल 1998 में शादी की थी। वहीं शादी के 19 साल बाद 2017 में कपल का तलाक हो गया था। मलाइका और अरबाज का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान है। बता दें कि, मलाइका फिलहाल अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। वहीं अरबाज ने शूरा खान से पिछले साल दूसरी शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+