'मेरी छोटी स्कर्ट से जज करते हैं पर मैं मूर्ख नहीं हूं...', मलाइका ने ट्रोल करने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब

'मेरी छोटी स्कर्ट से जज करते हैं पर मैं मूर्ख नहीं हूं...', मलाइका ने ट्रोल करने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब

मुंबई, 23 जनवरी: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा अपने ड्रेस और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहती हैं। अपने हालिया इंटरव्यू में उन्होंने अपने आउटफिट को लेकर जज किए जाने पर ट्रोलर्स को जवाब दिया है। मलाइका अरोड़ा ने कहा है कि उन्हें उनकी छोटी स्कर्ट और हेमलाइन और नेकलाइन को लेकर जज किया जाता है। मलाइका ने बताया कि किस तरह महिलाओं को उनके कपड़ों और फिजीक के लिए जज किया जाता है। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने कहा, ड्रेसिंग हर किसी की निजी चॉइज है, ये फैसला उनका है कि वो किस तरह के कपड़े पहनना चाहते हैं।

Recommended Video

    Malaika Arora ने Dressing Sense को लेकर Trollers को दिया जवाब, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    'मुझे हमेशा हेमलाइन और नेकलाइन को लेकर जज किया जाता है...'

    'मुझे हमेशा हेमलाइन और नेकलाइन को लेकर जज किया जाता है...'

    मलाइका अरोड़ा ने अपने बोल्ड ड्रेस और पहनावे के लिए आलोचनाओं के बारे में कहा कि महिलाओं को हमेशा उनके हेमलाइन और नेकलाइन के लिए आंका जाता है। मलाइका ने कहा, मुझे भी हमेशा मेरे हेमलाइन और नेकलाइन को लेकर जज किया गया है। उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग एक व्यक्तिगत पसंद है और कहा कि लोगों को जीने देना चाहिए और दूसरों को यह बताने के बजाय कि उन्हें किस तरह का कपड़ा पहनना चाहिए।''

    'मैं 'मूर्ख नहीं हूं...मुझे पता है, मेरे पर क्या अच्छा लगता है'

    'मैं 'मूर्ख नहीं हूं...मुझे पता है, मेरे पर क्या अच्छा लगता है'

    एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने कहा, ''मैं मूर्ख नहीं हूं और मैं जानती हैं कि मुझपर पर क्या अच्छा लगता है। मैं जो कुछ भी पहनती हूं, उसमें मैं सहज हैं, तो दूसरों को इसमें 'लाइन में पड़ने' की जरूरत नहीं है।'' मलाइका ने कहा है कि उनसे 'हर वक्त' उनके कपड़ों को लेकर सवाल किए जाते थे।

    'महिला को हमेशा उसकी स्कर्ट की लंबाई को देख...'

    'महिला को हमेशा उसकी स्कर्ट की लंबाई को देख...'

    मलाइका अरोड़ा ने कहा, ''एक महिला को हमेशा उसकी स्कर्ट की लंबाई या उसके नेकलाइन की डीप नेक से जज किया जाता है। मैं अपना जीवन उस अनुसार नहीं जी सकती जो लोग मेरी हेमलाइन या मेरी नेकलाइन के बारे में बातें करते हैं। ड्रेसिंग एक बहुत ही व्यक्तिगत पसंद है। आप एक निश्चित तरीके से सोच सकते हैं लेकिन यह मेरे लिए नहीं हो सकता है। मैं इसे किसी को और सभी को मुताबिक नहीं पहन सकती।''

    मलाइका बोली- मैं किसी की सोच के हिसाब से कपड़े नहीं पहनती

    मलाइका बोली- मैं किसी की सोच के हिसाब से कपड़े नहीं पहनती

    मलाइका अरोड़ा ने कहा, ''कपड़ा पहनना मेरी व्यक्तिगत पसंद होनी चाहिए। मैं लोगों के हिसाब से और उनकी सोच के मुताबिक फैसला नहीं ले सकती। लोग मुझे कहते हैं कि 'ओह तुम ये किस तरह के कपड़ने पहन रही हो, तुम्हे ये सब नहीं पहनना चाहिए...मैं ये सब सुनकर फैसला नहीं लेती हूं।''

    'किसी को ये बताने का हक नहीं है कि मैं क्या पहनूं...'

    'किसी को ये बताने का हक नहीं है कि मैं क्या पहनूं...'

    मलाइका अरोड़ा ने कहा, "अगर मैं सहज महसूस करती हूं... और आखिरकर मैं मूर्ख नहीं हूं। मुझे पता है कि मुझ पर क्या अच्छा लगता है, मुझे पता है कि क्या अच्छा नहीं लगता है। अगर मुझे लगता है कि ये कपड़ा मेरे ऊपर अच्छा नहीं लगेगा तो मैं उसे नहीं पहनती। लेकिन फिर भी यह मेरी पसंद है। किसी को भी मुझे यह बताने का अधिकार नहीं है। अगर मैं अपनी त्वचा, अपने शरीर, अपनी उम्र के साथ सहज हूं, तो कोई मुझे क्यों बताएगा। आपको लाइन में लगना होगा, यह उतना ही सरल है।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+