98 करोड़ की मालकिन को पैसे की भूख! अब इस तरह कमाई करेंगी मलाइका अरोड़ा
Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अकसर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस के चलते भी फैंस के बीच काफी मशहूर हैं। उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में करोड़ों की मालकिन मलाइका अपने कमाई के नए जरिये को लेकर फिर सुर्खियों में हैं। इस बार एक्ट्रेस ने कमाई का ऐसा जरिया निकाला है, जिसे जानकर आपकी भी आंखे फटी की फटी रह जाएंगी।
मलाइका अरोड़ा करोड़ों कीमालकिन हैं। जानकारी के मुताबिक उनकी नेट वर्थ 98 करो़ड़ रुपये है। मगर बावजूद इसके मलाइका और ज्यादा पैसा कमाना चाहती हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा किया, जो चर्चा में बना हुआ है। एक्ट्रेस ने कमाई का एक नया जरिया ढूंढ निकाला है, जो काफी शानदार है।

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपने करोड़ों के आलीशान अपार्टमेंट को किराए पर दिया है। वो भी किसी ऐसे वैसे को नहीं बल्कि मशहूर कॉस्ट्यूम डिजाइन कशिश हंस को दिया है। ये तो रही अपार्टमेंट को रेंट पर देने की बात। अब बात करते हैं कि इस अपार्टमेंट का किराया कितना है। महीनेभर का किराया जान आप भी हैरान रह जाएंगे।
बता दें कि मलाइका ने अपने अपार्टमेंट के एक महीने का किराया 1.50 लाख रुपये रखा है। मलाइका ने अपने अपार्टमेंट को 3 साल के लिए रेंट पर दिया है और ये राशि सिर्फ पहले एक महीने के लिए है। इसके बाद हर साल इस किराये में कुछ प्रतिशत की बढ़ोतरी होती रहेगी।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के बांद्रा वेस्ट के पाली हिल्स में ये अपार्टमेंट मौजूद है। खबरें हैं कि इस अपार्टमेंट के महीने का किराया हर साल 5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा। यानी कि इस साल ये किराया 1.5 लाख रुपये है और एक साल के बाद इसमें बढ़ोतरी हो जाएगी, जिसके बाद ये 1.57 लाख रुपये होगा और उसके बाद 1.65 लाख रुपये। इतना मोटा किराया देखने के बाद फैंस के भी होश उड़ गए।












Click it and Unblock the Notifications