'ये चल क्या रहा है?' मलाइका अरोड़ा का हुआ तलाक, तो मां ने ससुराल वालों से बनाए संबंध, देखें सबूत
Salim Khan And Joyce Polycarp: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान तलाक के बाद अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। जहां एक तरफ मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। वहीं अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी कर ली। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।
तलाक के बाद भी मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बीच अच्छी दोस्ती है। बीते शुक्रवार की रात मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान के जन्मदिन के लिए एक भव्य पार्टी का आयोजन किया गया। जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच एक नया वीडियो सामने आया जिसे देखने के बाद फैंस हैरान रह गए।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अरबाज खान के पापा सलीम खान और मलाइका की मम्मी जॉयस पॉलीकार्प एक ही कार में साथ में नजर आए। जी हां दोनों को यूं साथ देखकर फैंस दंग रह गए और नेटिजेन्स ने सवाल पूछने शुरू कर दिए कि आखिर परिवार के बीच चल क्या रहा है। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
जैसे ही ये वीडियो सामने आई तो फैंस के सवालों की बौछार आ गई। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है?' अन्य यूजर ने लिखा, 'सलीम अब अरबाज खान का बदला लेने का सोच रहे हैं क्या?' एक ने लिखा, 'ये आखिर चल क्या रहा है।' इस तरह से लोग कमेंट कर दोनों को ट्रोल कर रहे हैं।
बता दें कि, इस पार्टी के साथ सबने साथ मिलकर अरहान खान का जन्मदिन मनाया। वहीं जब पैपराजी ने सलीम खान और मलाइका अरोड़ा की साथ में फोटो ली तो एक्ट्रेस ने खूब जमकर पोज दिए थे। इस दौरान अरबाज खान और शूरा खान पैपराजी से बचते हुए नजर आए। वहीं इस पार्टी में इस दौरान अलीजेह अग्निहोत्री, सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह और रवीना टंडन भी दिखीं।












Click it and Unblock the Notifications