दुबई में Malaika Arora को देख फैंस हुए क्रेजी, सेल्फी लेने के चक्कर में एक्ट्रेस को मारा धक्का, देखें वीडियो
मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उन्हें देख उनके तमाम फैंस क्रेजी हो गए और फैंस ने उन्हें बुरी तरह घेर लिया।

Malaika Arora Viral Video: 48 की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा अपनी बोल्डनेस और अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी उनके लाखों फैंस हैं। हाल ही में जब एक्ट्रेस दुबई के इवेंट में शामिल हुईं तो उनका ग्लैमरस अवतार देखकर फैंस क्रेजी हो गई।
मलाइका को देख फैंस हुए क्रेजी
दुबई से मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया है। इस दौरान एक्ट्रेस शिमरी ब्लैक बैकलेस गाउन में नजर आईं। इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने अपने फैंस के लिए वक्त निकाला और उनके साथ ढेर सारी सेल्फी क्लिक की। जैसे ही एक्ट्रेस फोटो लेने लगी तो फैंस ने चारों तरफ से उन्हें घेर लिया।
एक्ट्रेस को दिया धक्का
मलाइका अरोड़ा के साथ फैंस फोटो क्लिक कराने के लिए इतने बेचैन नजर आए कि एक शख्स ने तो एक्ट्रेस को जोर से धक्का दे दिया। बस फिर क्या था ये देख मलाइका अरोड़ा अपना आपा खो बैठीं और उन्होंने फैन से कह दिया कि, 'प्लीज धक्का मत दीजिए'। हालांकि, एक्ट्रेस को सिक्योरिटी उमड़ी हुई भीड़ से बचाते हुए नजर आए।
वायरल हुआ वीडियो
फिलहाल सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनका खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, पिछले दिनों अपने ओटीटी शो मूविंग विद मलाइका में नजर आईँ थी जिसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प राज खोले थे। इसके अलावा गुरु रंधावा के साथ म्यूजिक वीडियो तेरा की ख्याल में भी नजर आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications