देर रात पिता से मिलने पहुंची थी मलाइका अरोड़ा, खुश होकर निकलीं बाहर, फिर अचानक क्या हुआ?
Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट गया। एक्ट्रेस के पिता अनिल अरोड़ा ने अचानक छत से कूदकर अपनी जान दे दी। इस खबर के सामने आने के बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री शॉक में है।
खबर है कि बुधवार की सुबह 9 बजे अनिल अरोड़ा ने मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने घर की छत से अचानक छलांग लगा ली। जिस वक्त मलाइका के पिता ने इतना बड़ा कदम उठाया उस दौरान वह पुणे में थी। हालांकि अब वह मुंबई पहुंच चुकी हैं। लेकिन इस घटना से पहले बीती रात एक्ट्रेस की अपने पिता से आखिरी मुलाकात हुई थी।

मलाइका अरोड़ा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके मुताबिक पिता के सुसाइड से पहले अपने पिता से खुशी-खुशी मिलकर मिलकर गई थीं। हालांकि एक्ट्रेस को क्या मालूम कि ये उनकी अपने पिता से आखिरी मुलाकात होगी। वीडियो में मलाइका के साथ उनका डॉगी भी नजर आ रहा है।
वीडियो में पिता से मिलने के बाद मलाइका अरोड़ा के चेहरे में खुशी साफ नजर आ रही है। बता दें कि, मलाइका के अलावा उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा भी देर रात अपने पिता से मिलने पहुंची थी। लेकिन अब उनके पिता हमेशा के लिए छोड़कर चले गए। उन्हें नहीं पता कि वह अब कभी भी अपने पिता से नहीं मिल पाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा बिल्कुल ठीक थे। मलाइका की मां ने बताया कि बुधवार की सुबह क्या हुआ। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, अनिल रोजाना ही बालकनी में बैठकर अखबार पढ़ते थे। जब उन्होंने लिविंग रूम में पूर्व पति अनिल अरोड़ा की चप्पलें देखीं तो उन्हें बालकनी में देखने पहुंची तो वह उन्हें वहां भी नहीं मिले। इसके बाद नीचे झांककर देखा तो वह गिरे हुए पड़े थे। अब सुसाइड जैसा कदम उन्होंने क्यों उठाया इसको लेकर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता।
ये भी पढ़ें: Malaika Arora Father Death: मलाइका अरोड़ा के पिता का शव मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस, अब तक के अपडेट
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications