कैमरे के सामने Malaika Arora ने किया अरबाज खान को इग्नोर, तो एक्ट्रेस के पीछे भागे एक्स हसबैंड, वीडियो वायरल

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एकसाथ नजर आ रहे हैं।

Malaika Arora Viral Video: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने चैट शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका का नाम उस सेलेब्स में शामिल होता है जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। अरबाज खान से तलाक के बाद वह अब अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्हें अक्सर बेटे अरहान के साथ स्पॉट किया जाता है। ऐसे में एक बार फिर मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान को साथ में स्पॉट किया गया।

अरबाज और मलाइका की वीडियो वायरल

अरबाज और मलाइका की वीडियो वायरल

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह दोनों साथ में नजर आ रहे हैं। इस दौरान मलाइका ने फिर से अपना बोल्ड अंदाज दिखाया, लेकिन उन्होंने अपने एक्स हसबैंड संग जो हरकत की उससे सभी फैंस चौंक गए।

एक्स हसबैंड को मलाइका ने किया इग्नोर

एक्स हसबैंड को मलाइका ने किया इग्नोर

दरअसल, मंगलवार की देर रात मुंबई के बांद्रा में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा को साथ में स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई बल्कि मलाइका ने अरबाज को पूरी तरह से इग्नोर किया। वीडियो में मलाइका अरोड़ा बिन कुछ बोले चली जाती हैं तभी हाथ में बोतल थामे अरबाज खान उनके पीछे-पीछे जाते हैं। लेकिन, मलाइका फिर भी उन्हें इग्नोर करके आगे बढ़ जाती हैं।

फैंस को सताने लगी अर्जुन की चिंता

फैंस को सताने लगी अर्जुन की चिंता

वीडियो देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि, दोनों किसी पार्टी में साथ गए थे। तभी एक्ट्रेस इस तरह ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। अब इन दोनों को फिर से साथ देखकर फैंस हैरान नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स को तो मलाइका अरोड़ा के ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की चिंता सता रही है।

यूजर ने पूछा, 'अर्जुन भैया कहां रह गए?'

वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, एक यूजर ने पूछा, 'अर्जुन भैया कहां रह गए?' एक अन्य यूजर ने पूछा, 'यह देखकर अर्जुन कपूर पर क्या बीतेगी?' एक ने लिखा, 'इनका तो अलग ही चलता रहता है'। वहीं एक ने लिखा, 'मुझे अर्जुन कपूर के लिए काफी बुरा लग रहा है'। कुछ यूजर्स दोनों को साथ देखकर खुशी का इजहार भी करते नजर आ रहे हैं।

अरबाज खान और मलाइका का तलाक

अरबाज खान और मलाइका का तलाक

बता दें कि, अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का साल 2017 में तलाक हो गया था। बता दें कि दोनों का एक बेटा अरहान खान है। फिलहाल दोनों अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। जहां मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। वहीं अरबाज खान की जिंदगी में जॉर्जिया की एंट्री हो चुकी है। फिलहाल दोनों अपनी पर्सनल लाइफ में काफी खुश हैं।

Recommended Video

    Arbaaz Khan का Girlfriend Giorgia Andriani से हुआ Breakup, जानें क्या है वजह | वनइंडिया हिंदी |*News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+