क्या तलाक के बाद Arbaaz Khan पर नजर रखती हैं मलाइका अरोड़ा? बोलीं- 'मैं उस टाइप की नहीं हूं'

अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी के ब्रेकअप अफवाह पर अब मलाइका अरोड़ा ने अपना रिएक्शन दिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि अब उनका अरबाज संग कैसा रिश्ता है।

Moving In With Malaika: अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन पिछले कई दिनों से ब्रेकअप की अफवाह को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि दोनों की तरफ से इस ब्रेकअप की अफवाह पर अब तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने दोनों की ब्रेकअप की अफवाह को लेकर बड़ा बयान दिया। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा।

अरबाज खान पर क्या नजर रखती हैं मलाइका?

अरबाज खान पर क्या नजर रखती हैं मलाइका?

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने शो मूविंग इन विद मलाइका को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। जिसमें वह हर बार अपनी जिंदगी के कुछ दिलचस्प राज से पर्दा उठाती हैं। वहीं फैंस भी उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े राज जानने में काफी एक्साइटेड रहते हैं। हाल ही में फिल्म निर्माता करण जौहर उनके शो में बतौर गेस्ट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक्ट्रेस से कई सवाल किए।

'हम दोनों एक दूसरे के साथ पहले से..'

'हम दोनों एक दूसरे के साथ पहले से..'

करण जौहर ने मलाइका अरोड़ा से पूछा कि, तलाक होने के बाद वह अरबाज खान संग कैसा रिश्ता रखना पसंद करती हैं? जिस पर मलाइका ने जवाब देते हुए कहा कि, 'मुझे लगता है कि हमारे बीच अच्छी इक्वेशन है। हम दोनों एक दूसरे के साथ पहले से बहुत ज्यादा अच्छे हैं'।

अरबाज और जॉर्जिया के ब्रेकअप पर बोलीं मलाइका

अरबाज और जॉर्जिया के ब्रेकअप पर बोलीं मलाइका

मलाइका के इस जवाब के बाद करण जौहर ने उनसे अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी के ब्रेकअप की अफवाह सवाल किया। उन्होंने पूछा कि, जब हाल ही में अरबाज खान का ब्रेकअप हुआ तो क्या आपने वापस उनसे बात करने की कोशिश की थी? इसका जवाब देते हुए मलाइका ने कहा कि, अरबाज और जॉर्जिया के ब्रेकअप की अफवाहों को लेकर श्योर नहीं हैं। मलाइका ने यह भी कहा कि वो इन सब चीजों को लेकर अरबाज या अपने बेटे अरहान से बात नहीं करती।

'मैं इसका बहुत ईमानदारी से जवाब दूंगी'

'मैं इसका बहुत ईमानदारी से जवाब दूंगी'

मलाइका ने इस बात का जवाब देते हुए आगे कहा कि, 'मैं इसका बहुत ईमानदारी से जवाब दूंगी। मैं अरबाज खान से इस बारे में कुछ नहीं पूछूंगी। मैं इस तरह की इंसान नहीं हूं कि, अपने बेटे अरहान से भी पूछूं कि उसकी जिंदगी में क्या चल रहा है। मैंने ऐसा करने का ना कभी सोचा और ना ही मैं ऐसा करती हूं'।

क्या बेटे अरहान की पर्सनल लाइफ पर एक्ट्रेस करती हैं इंटरफेयर

क्या बेटे अरहान की पर्सनल लाइफ पर एक्ट्रेस करती हैं इंटरफेयर

मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा कि, 'मुझे लगता है कि मैं लाइन क्रॉस कर रही हूं। मैं जानती हूं कई सारे कपल्स तलाक के बाद बच्चों से एक दूसरे की लाइफ के बारे में अपडेट लेते हैं। लेकिन मैं उस टाइप की नहीं हूं कि, मैं तलाक के बाद उनकी लाइफ के अपडेट्स लूं। मैं इन सब चीजों से दूर ही रहती हूं'। बता दें कि, इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान और जॉर्जिया के रिलेशनशिप पर कोई बयान नहीं दिया था।

अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं मलाइका

अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं मलाइका

बता दें कि, मलाइका अरोड़ा अरबाज खान से तलाक के बाद अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं। एक्ट्रेस फिलहाल अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर डिनर डेट में साथ स्पॉट किए जाते हैं। इसके अलावा दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे पर प्यार लुटाते रहते हैं। पिछले साल 2021 में दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+