मलाइका अरोड़ा को देखकर बेकाबू हुई भीड़, एक्ट्रेस ने गुस्से में कुछ ऐसा कर डाला
मलाइका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कोई मलाइका को रूड बता रहा है, तो कोई एक्ट्रेस के गुस्से भरे अंदाज को खूब ट्रोल कर रहा है।
मुंबई, 16 जून: मलाइका अरोड़ा अकसर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। फिर बात चाहे एक्ट्रेस के फैशन सेंस की हो, या फिर उनके लाइफस्टाइल की.. एक्ट्रेस हर वक्त सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार मलाइका इन सब वजहों से नहीं, बल्कि किसी और ही कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, मलाइका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कोई मलाइका को रुड बता रहा है, तो कोई एक्ट्रेस के गुस्से भरे अंदाज को खूब ट्रोल कर रहा है।
फोटो खिंचवाने के लिए लगी भीड़
हाल ही में मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। ये वीडियो इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। दरअसल, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा जिम से बाहर निकलती हैं तो कुछ लोग उन्हें घेर लेते हैं। ये लोग एक्ट्रेस के साथ फोटो खिंचवाने के लिए भीड़ लगा देते हैं। ऐसा देखकर मलाइका का पारा चढ़ जाता है और वे गुस्से में बोलती हैं- कितनी फोटो लोगे।

मलाइका को आया गुस्सा
मलाइका अरोड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। मलाइका ने जिस तरह से लोगों को जमकर डांट लगाई है, फैंस ने उन्हें रूड बताया है। मलाइका के चेहरे पर गुस्सा साफ देखा जा सकता है। एक फैन एक्ट्रेस से एक और बार ठीक से फोटो लेने की गुजारिश करता है, ऐसे में पीछे खड़े लोग हंसने लगते हैं। साथ ही एक्ट्रेस को भी गुस्सा आ जाता है। मलाइका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यूजर्स ने किया ट्रोल
मलाइका अरोड़ा का फैंस के साथ बिहेवियर कई लोगों को पसंद नहीं आया। ऐसे में यूजर्स ने मलाइका को बुरी तरह से ट्रोल कर दिया। कई लोगों ने मलाइका को घमंडी बताया तो कई यूजर्स ने एक्ट्रेस को रूड तक कह डाला। सोशल मीडिया पर मलाइका का ये वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications