मलाइका अरोड़ा ने हॉट मूव्स के साथ किया ग्लैमरस डांस, बाथरोब में वायरल हुआ वीडियो

मलाइका अरोड़ा ने अपना एक जबरदस्त डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस डांस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

मुंबई, 14 जूनः बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस और आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री में अपनी फिट एंड हॉट फिगर के लिए काफी फेमस हैं। वह न सिर्फ अच्छा डांस करती हैं बल्कि लोग उनकी फिटनेस के भी दीवानें हैं। वह अपने बॉयफ्रेंड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की फिट हीरोइनों में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी फिटनेस और डांस वीडियोज अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। मलाइका के पोस्ट पर फैंस भी जमकर प्यार लुटाते हैं और उनकी खूब तारीफ करते हैं। अभी हाल ही में मलाइका ने अपना एक जबरदस्त डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस डांस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने अपने हॉट मूव्ज लोगों को दिखाएं हैं। हालांकि कुछ लोगों ने इस वीडियो के लिए उनकी आलोचना भी की है।

मलाइका का हॉट डांस

मलाइका अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक डांस वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह पहले बाथरोब पहने हुए डांस स्टेप्स करती हैं और फिर अचानक वह स्टाइलिश वाइट कलर की शिमरी ड्रेस में डांस करती हुई नजर आती हैं। मलाइका ने अपनी वाइट ड्रेस के साथ वाइट ज्वैलरी भी कैरी की है। वहीं मलाइका रेड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को कंप्लीट कर रही हैं। उनका ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

यूजर्स ने कह दी ऐसी बात

यूजर्स ने कह दी ऐसी बात

मलाइका अरोड़ा की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स और फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनका मजा उड़ाते भी नजर आ रहे हैं। एक फैन ने उनके इस डांस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- आपके एक एक स्टेप्स कमाल के हैं। तो वहीं एक फैन ने लिखा है- आपसे सुंदर और कोई नहीं है।

इस उम्र में डांस मत करो

इस उम्र में डांस मत करो

कुछ लोगों को मलाइका का ये वीडियो बिल्कुल पसंद नहीं आया है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है- मेकअप ज्यादा हो गया है। वहीं ओक और यूजर ने उनके इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- इस उम्र में डांस मत किया करो।

मलाइका और अर्जुन कपूर का रिलेशन

मलाइका और अर्जुन कपूर का रिलेशन

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टि रहती हैं। वह अक्सर अर्जुन कपूर के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। यूजर्स अक्सर उन्हें इस पर ट्रोल भी करते हैं लेकिन मलाइका को ट्रोलर्स को हैंडल करना अच्छे से आता है। वहीं मलाइका अपनी फिटनेस का भी खास ध्यान रखती हैं। वह योग करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+