'बुढ़िया' कहने वालों को मलाइका आरोड़ा ने दिया करारा जवाब, जिसे पढ़ ट्रोल्स की बोलती हो जाएगी बंद
मलाइका अरोड़ा ने 51 वर्ष की उम्र में भी एकदम फिट हैं। अपनी फिटनेस की वजह से भी वो अक्सर चर्चा में रहती हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग अक्सर उन्हें "बुढ़िया" जैसे शब्दों से बुलाते हैं और ट्रोल कर करते हैं। इस मामले में उन्होने खुलकर बात की है। साथ ही ट्रोलर्स को भी जवाब दिया है।
पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "मेरे लिए, 'बुढ़िया'... मेरा मतलब ये है कि किसी को आप ऐसा कैसे कह सकते हैं? कभी-कभी यह ट्रिगर करता है, क्योंकि यह बहुत ही असंवेदनशील है। लेकिन फिर मुझे लगता है कि जिसे जो कहना है कहे, मुझे तो अपने आपको बेहतर बनाना है। वैसे मैं ट्रोलिंग को एक इंस्पिरेशन की तरह लेती हूं।"

मलाइका ने आगे कहा, "बहुत कम उम्र में, मुझे लगा कि मैं एक ऐसी स्थिति में हूं। जहां मुझे ज़िम्मेदार होना पड़ा। मैं वैसी पर्सन बन गई जो अपनी बहन (अमृता अरोड़ा) की देखभाल कर रही थी और मैं अपने समय से पहले ही ज़िम्मेदार बन गई।" बता दें, मलाइका ने 17 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था। वो अपनी कमाई से बचत और निवेश पर ध्यान देती थीं। उनका ये भी कहना है कि सिंगल पेरेंट के साथ बड़े होने से कुछ असुरक्षाएं हो सकती हैं। मलाइका 11 साल की थीं, तब उनके माता-पिता, जॉयस पॉलिकार्प और अनिल मेहता का तलाक हो गया था। इसके बाद उनकी मां ने ही दोनों बच्चों का पालन पोषण किया।
इसी इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि दोबारा शादी करना चाहेंगी? मलाइका ने कहा, "नेवर से नेवर (कभी नहीं मत कहो कभी नहीं)। जैसा कि मैंने कहा, मैं एक हार्डकोर रोमांटिक हूं। मैं प्यार में विश्वास करती हूं। मैं प्यार की सभी चीजों में विश्वास करती हूं तो कभी नहीं मत कहो... कभी नहीं।" बता दें, मलाइका का हाल ही में उनका अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हुआ है। दोनों लगभग छह साल तक रिलेशन में रहे थे।
मलाइका ने 1998 में एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान से शादी की थी। ये दोनों की लव मैरिज थी। शादी के वक्त उनकी उम्र 25 साल की थीं। इस शादी से उन्हें एक बेटा है। वो 2002 में पैदा हुआ था। बेटे का नाम अरहान खान है। लेकिन 18 साल के वैवाहिक जीवन के बाद, 2016 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की। फिर 2017 में उनका तलाक हो गया। वहीं, अरबाज खान ने मलाइका से तलाक के बाद 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शुरा खान से दूसरी शादी की। अब 58 साल की उम्र में वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं। दूसरी ओर, मलाइका अरोड़ा से जब दोबारा शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया।












Click it and Unblock the Notifications