मलाइका अरोड़ा के पिता की अंतिम विदाई में पहुंची सौतन शूरा खान, अरबाज खान भी दिखे साथ

Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का आज यानी 12 सितंबर को अंतिम संस्कार होगा। ऐसे में पूरा बॉलीवुड जगत उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच चुका है। वहीं अब मलाइका अरोड़ा की सौतन शूरा खान भी पहुंच गई हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मलाइका अरोड़ा के एक्स पति अरबाज खान को उनकी पत्नी शूरा खान के साथ कार से उतरते हुए देखा जा सकता है। दोनों की मलाइका की इस दुखद घड़ी में उन्हें सपोर्ट करने पहुंचे। ये पहली बार होगा जब इस तरह शूरा और मलाइका को साथ देखा जाएगा।

Malaika Arora

शूरा खान के बाद मलाइका अरोड़ा के पिता के अंतिम संस्कार के लिए सोहेल खान को भी देखा गया। काले कपड़े पहने, अभिनेता ने अनिल मेहता को अंतिम सम्मान देने के लिए अपना सिर नीचे झुकाया। बता दें कि, अरबाज खान से तलाक के बाद भी मलाइका अरोड़ा के उनके परिवार से संबंध अच्छे हैं।

भले ही मलाइका अरोड़ा का अरबाज खान से तलाक हो चुका है लेकिन अक्सर दोनों को साथ में कई बार स्पॉट किया जाता है। दरअसल, दोनों मिलकर अपने बेटे अरहान खान की परवरिश कर रहे हैं और तलाक के बाद भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती आज भी कायम है। यही वजह है कि मलाइका अरोड़ा के इस बुरे वक्त में अरबाज खान उनके साथ खड़े हैं। बीते दिन जब मलाइका के पिता का निधन हुआ तो सबसे पहले अरबाज ही एक्ट्रेस के घर पहुंचे थे।

मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन के बाद अर्जुन कपूर भी एक्ट्रेस के घर पहुंचे। सोशल मीडिया पर लगातार उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ नजर ए। उन्होंने एक भी बार एक्ट्रेस को अकेला नहीं छोड़ा। फिलहाल पिता के यूं अचानक जाने से मलाइका काफी परेशान हैं और उन्होंने मीडिया से प्राइवेसी देने का अनुरोध किया।

ये भी पढ़ें: Malaika Arora के पिता की आखिर कैसे हुई मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, सामने आई ये वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+