'बस मेरी रहना...' Arjun Kapoor ने मलाइका अरोड़ा को खास अंदाज में किया विश, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

अर्जुन कपूर ने अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा को स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया है। एक्टर ने दोनो की एक रोमांटिक फोटो शेयर की है।

Malaika Arora Birthday बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज यानी 23 अक्टूबर 2022 को अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस इस स्पेशल दिन के मौके पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया के जरिेए जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस खास मौके पर अपनी लेडी लव को विश करने के लिए मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है।

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को किया बर्थडे विश

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को किया बर्थडे विश

अर्जुन कपूर ने अपनी लेडी लव के बर्थडे पर देर रात एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में मलाइका अरोड़ा पर अर्जुन कपूर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। मिरर सेल्फी लेते हुए इस रोमांटिक फोटो में ये कपल बहुत ही प्यारा लग रहा है। इस कपल की ये फोटो लव गोल्स दे रही है। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों के बीच कितना स्ट्रान्ग बॉन्ड है।

शेयर की रोमांटिक फोटो

शेयर की रोमांटिक फोटो

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की ये फोटो तो फैंस का दिल जीत ही रही है। लेकिन फोटो से ज्यादा एक्टर का दिया कैप्शन फैंस का ध्यान खींच रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन पर लिखा, "यिन टू माय यांग, हैप्पी बर्थडे बेबी, बस तुम हो, हमेशा खुश रहो और मेरी बनकर रहो"।

मलाइका अरोड़ा ने दिया ऐसा रिएक्शन

मलाइका अरोड़ा ने दिया ऐसा रिएक्शन

अर्जुन कपूर ने इस तरह से फोटो शेयर कर मलाइका अरोड़ा पर अपना प्यार लुटाया। तो वहीं मलाइका अरोड़ा ने भी इस फोटो पर अपना रिएक्शन दिया। एक्ट्रेस ने इस फोटो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया। फोटो को कैप्शन देते हुए मलाइका अरोड़ा ने लिखा- "सिर्फ तुम्हारी"।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

अर्जुन कपूर का अपनी लेडी मलाइका अरोड़ा के लिए उनके बर्थडे पर इस तरह प्यार लुटाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है। दोनों की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस दोनों की बेहतरीन कैमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस से लेकर बॉलीवुड के बड़े सेलेब्स तक हर कोई एक्ट्रेस को स्पेशल अंदाज में विश कर रहा है।

मलाइका-अर्जुन को फैंस करते हैं पसंद

मलाइका-अर्जुन को फैंस करते हैं पसंद

बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने जब से अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है तभी से दोनों अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। आए दिन दोनों सोशल मीडिया पर अपना प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा दोनों को कई बार बॉलीवुड इवेंट में भी साथ में स्पॉट किया जाता है। इस दौरान दोनों एक दूसरे के साथ हाथ थामे हुए दिखते हैं। फैंस भी दोनों को साथ में देखना पसंद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+