क्या सच में मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का हो गया है ब्रेकअप? एक्ट्रेस ने इंटरनेट पर कर दिया ये काम
Malaika Arora-Arjun Kapoor Break Up: इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर की ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं। इंटरनेट पर दोनों के बीच के रिश्ते में आई दरार को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। आपको बता दें कि साल 2017 में मलाइका अरोड़ा ने अपने पति अरबाज खान से तलाक ले लिया था। तलाक होने के कुछ समय बाद से वह खुद से 12 साल छोटे एक्टर अर्जुन कपूर को डेट करने लगी थीं। हालांकि अब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच भी मनमुटाव होने की बातें चल रही हैं।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी अक्सर अपनी कोजी तस्वीरों और रोमांटिक वीडियोज के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है कि जिसके चलते उनके ब्रेकअप की अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि इस कपल ने ब्रेकअप कर लिया है। दोनों का रिश्ता अब खत्म होने की कगार पर है।

मलाइका ने अर्जुन की बहनों को किया अनफॉलो
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच मलाइका अरोड़ा ने उनके परिवार के सदस्यों को अनफॉलो कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से, मलाइका अरोड़ा अपनी इंस्टा स्टोरी पर इंस्पायरिंग पोस्ट कर रही हैं और उनके इस तरह के पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है। ऐसे में लोगों की मानें तो मलाइका और अर्जुन के बीच कुछ ठीक नहीं है। अब खबर आ रही है कि मलाइका ने अर्जुन कपूर के दोस्तों और परिवार वालों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अनफॉलो कर दिया है।
क्या मलाइका-अर्जुन का ब्रेकअप हो रहा है
मलाइका अरोड़ा की पोस्ट का एक स्क्रीनशॉट रेडिट थ्रेड पर शेयर किया गया है। इसमें यूजर ने पोस्ट को शेयर करते हुए ये भी बताया है कि कैसे मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की बहनों- जाह्नवी कपूर, अंशुला कपूर और खुशी कपूर को अनफॉलो कर दिया है। रेडिट यूजर ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए अपने कैप्शन में लिखा है- मलाइका ने जाह्नवी, खुशी, अंशुला और बोनी कपूर को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि वह अब भी अर्जुन कपूर को फॉलो कर रही हैं। लेकिन लगता है कि ये सब परिवार की असहमति के चलते हुआ है।
अर्जुन कपूर की सोलो ट्रिप
इससे पहले गत 17 अगस्त 2023 को अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसके बाद मलाइका अरोड़ा के साथ उनके ब्रेकअप की अफवाहें उड़ने लगी थीं। इस पोस्ट में एक्टर को एक सोलो ट्रिप का मजा लेते हुए देखा गया था। इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों का कहना था कि अर्जुन ज्यादातर समय मलाइका के साथ ही वेकेशन पर जाते थे, ऐसे में इस बार वह सोलो ट्रिप पर कैसे पहुंच गए।












Click it and Unblock the Notifications