'मलाइका-अर्जुन करेंगे शादी?' जब अरबाज खान ने शादी के सवाल का उड़ाया था मजाक, दिया था ऐसा जवाब

Malaika Arora Arjun Kapoor: बॉलीवुड का पावर कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अब अलग हो चुके हैं। खबर है कि 6 साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया है। जबकि काफी समय से ऐसी चर्चा थी कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। लेकिन दोनों के अलग होने की खबर सुनकर फैंस काफी दुखी हैं।

कई बार मीडिया में अर्जुन कपूर संग मलाइका अरोड़ा की शादी को लेकर भी अफवाह उड़ चुकी है। हालांकि कपल ने कभी शादी को लेकर कोई बयान नहीं दिया। इस बारे में जब अरबाज खान से एक इवेंट के दौरान सवाल पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर हर कोई हंसने लगा।

malaika arora

दरअसल साल 2019 में अरबाज खान अपने एक ऑनलाइन शो का प्रमोशन करने एक इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान एक पत्रकार ने उनसे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर उड़ी अफवाह पर सवाल पूछ लिया जिसे सुनकर अरबाज खान जोर से हंस पड़े। इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनने के बाद सभी लोग हंसने लगे।

अरबाज खान ने इस बात का जवाब देते हुए कहा था कि, 'अच्छा आपने ये बहुत इंटेलीजेंट सवाल पूछा, पूरी रात आपने इस बारे में सोचा होगा. खाना-वाना खाते हैं यार लंच टाइम हो गया. पाजी आपके सवाल का जवाब देना है मुझको. लेकिन आपने इतना टाइम लिया सोचने के लिए तो मेरे को भी थोड़ा टाइम दो कल बताऊं चलेगा?'

बता दें कि, ये तब की बात है जब मलाइका और अर्जुन ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। लेकिन अब दोनों हमेशा के लिए जुदा हो गए हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप कंफर्म हो गया है लेकिन दोनों के बीच दोस्ती हमेशा रहेगी। हालांकि किस वजह कपल ने अलग होने का फैसला किया है इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है।

वहीं अरबाज खान की बात करें तो, साल 2017 में उनका मलाइका अरोड़ा से तलाक हो गया था। इसके बाद एक्टर ने साल 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से गुपचुप दूसरी शादी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने एक दूसरे को लगभग दो साल तक डेट किया था। बॉलीवुड की कई हस्तियां अरबाज-शूरा की शादी में शरीक होने पहुंची थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+