क्या मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का हो गया ब्रेकअप? 2 महीने पहले ही खत्म हो गया था रिश्ता, अब सामने आया ऐसा सच
Malaika Arora And Arjun Kapoor Break Up: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि ये कपल अब साथ में नहीं हैं। दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इस बार में कोई आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन सोशल मीडिया पर इनके रिश्ते के खत्म हो जाने कोलेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं।
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का ब्रेकअप
ये अफवाह तब और भी ज्यादा पुख्ता होने लगी, जब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट से नदारद रहने लगे। वेकेशन पर भी अकेले जाने लगे और बीते कई दिनों से इवेंट्स में भी साथ नजर नहीं आए। हैरानी की बात ये भी है कि दोनों में से किसी ने भी ब्रेकअप की बात पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया। हालांकि कपल के ब्रेकअप की खबर उनके फैंस का दिल तोड़ सकती है।

2 महीने पहले ही हो चुका था ब्रेकअप
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के फैंस बड़ी ही बेसब्री से इस साल दोनों की शादी होने का इंतजार कर रहे थे लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि ये चाहत पूरी नहीं हो पाएगी। जूम की रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका अरोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर करीब 2 महीने पहले ही ब्रेकअप हो चुका है। यही कारण है कि इस बार न तो दिवाली, न ही क्रिसमस और यहां तक की न्यू ईयर पर भी दोनों साथ में नहीं दिखाई दिए थे।
कपल ने अपने रिश्ते पर काम करने का लिया फैसला
जानकारी के अनुसार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पहले लिव इन रिलेशनशिप में थे लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों एक दूसरे के साथ नहीं रहते थे। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को पूरी तरह से खत्म करने की बजाय उस पर काम करने का फैसला किया है। कपल के एक करीबी से मिली जानकारी के अनुसार मलाइका और अर्जुन पिछले कई सालों से एक साथ हैं।
रिश्ते को खत्म करना या भूलना आसान नहीं
ऐसे में अर्जुन कपूर या मलाइका अरोड़ा, दोनों में से किसी के लिए भी इस रिश्ते को एकदम से खत्म करना या भूलना आसान नहीं होगा। उन्होंने एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताया है। सूत्र ने आगे बताया कि ये अच्छी बात है कि उन्हें एहसास हुआ कि अलग हो जाना हमेशा जीवन का समाधान नहीं है। कथित ब्रेकअप के पीछे के कारण के बारे में अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
अरहान खान को टाइम दे रही हैं मलाइका अरोड़ा
मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि हो सकता है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर सिर्फ एक-दूसरे से थोड़े दिनों का ब्रेक ले रहे हों। दोनों अपने रिश्ते को कुछ समय देना चाहते हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा अपने एक्स पति अरबाज खान की दूसरी शादी होने के बाद से अपने बेटे अरहान खान को ज्यादा समय दे रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications